*मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव* बता रहे है डॉ स्पर्श निगम तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में हो चाहे बीड़ी,सिगरेट या पानमसाला के साथ हो सबसे ज्यादा मुंह के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। देश में आज मुंह का कैंसर विकराल रूप ले चुका है। धूमपान और अस्वास्थ्यकर खान-पान से युवाओं में मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है। मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर से भारत के अलावा ब्रिटेन में हर साल 10 हजार लोगों की मौत हो जाती है और पूरे यूरोप में इससे एक लाख से ज्यादा लोग मारे जाते हैं। ये हैं मुख्य कारण - *तम्बाकू, गुटखा, पान और धूम्रपान* रजनीगंधा तुलसी सफल कपूरी मैनपुरी ये सब तम्बाकू के प्रकार है ! *शराब का अत्यधित सेवन* *असंतुलित भोजन* *दांतों को साफ न रखना* दांतो में जमा तम्बाकू पान मसाला बार बार छाले बनने का प्रमुख कारण होता है *कमजोर इम्यून सिस्टम* क्या हैं इसके लक्षण 1.मुंह का छाला जो ठीक नहीं होता। 2.सफेद या लाल दाग जो गले या मुंह में लंबे समय स...