कोरोना महामारी के समय इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों के लिए दिशा निर्देश 1 .यदि आपको खांसी, जुख़ाम, बुखार के साथ साँस लेने में तकलीफ़ हो या किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति या जगह के सम्पर्क में आए हो तो क्लिनिक आने के पहले फ़ोन पर पर ही हमें सूचना दे! ऐसा करने से आप अपने साथ और भी लोगों को संक्रमण से बचा सकते है !😇 2. यदि आपको डाइबीटीज़, ब्लड प्रेशर ,अस्थमा या अन्य किसी प्रकार की बीमारी है तो अपने अपॉंट्मेंट के पहले ही सूचना दे, ऐसा करने से आपके इलाज के समय उचित सावधानी बरतने में सहायता मिलेगी 😊 3. इलाज के लिए आते समय अकेले ही आए , यदि ऐसा करने में असमर्थ है तो केवल एक ही व्यक्ति को साथ लाए !🙏 4. भारत सरकार के आदेश के अनुसार मास्क लगा कर आना अनिवार्य है ! यदि आप अपने साथ अपना सैनिटाईज़र लेकर चलते है तो क्लिनिक आते समय उसका इस्तेमाल करे या रिसेप्शन पर उपलब्ध सैनीटाईज़र का प्रयोग करे!👍 5.दवाई का पर्चा व मास्क के अलावा और कोई भी वस्तु जैसे रूमाल, पेन, पर्स,मोबाइल फ़ोन आदि अंदर ना लेकर आए ! 📵❎ 6. अपने इलाज की फ़ीस का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट या कार्ड पेमेंट का ...