THE TRUTH ABOUT DENTAL SENSITIVITY! दांतो में सेंसिटिविटी क्यों होती है? कुछ भी ठंडा,गरम या मीठा खाने पर दांतो में तेज़ झनझनाहट होना डेंटल सेंसिटिविटी कहलाता है दांतो की झनझनाहट यानी की डेंटल सेंसिटिविटी के बारे में तो हम सब अच्छे से जानते है और कभी ना कभी हमारे जीवन में हम सबने इसे अवश्य महसूस किया है,परन्तु यदि इसके कारणों के बारे में सोचा जाए तो हम सब की अलग अलग राय है जो काफी संदेह पैदा करता है कि आखिरकार दांतो में झनझनाहट क्यों होती है? टेलीविजन पर आने वाले अधिकतर विज्ञापन आपको यह जानकारी देते है की दांतो की झनझनाहट क्या है और वो क्या खाने या पीने पर होती है और यह दावा भी करते है की उनका टूथपेस्ट इस्तेमाल करने पर आपकी सेंसिटिविटी मिनटों में ठीक हो जाएगी,परन्तु क्या ऐसा सच में संभव है? आइए जानते है ! दांतो में झनझनाहट के कई सारे कारण है जो कि अलग अलग आयु वर्ग के लिए अलग अलग होते है व इसी प्रकार उनका समाधान भी अलग होता है ,कुछ मुख्य कारणों के बारे में मैं आपको बताने जा रहा हूं। कारण नंबर एक - दांतो की झनझनाहट का सबसे बड़ा और सबसे सामान्य का...