HOW TO MAINTAIN YOUR DENTAL CROWN? मैंने दांतो का कैप लगवाया है मुझे क्या करना चाहिए? दांतो की कैप की देखभाल कैसे करे ?आईये जानते है बता रहे है डॉ स्पर्श निगम आमतौर पर दांतो की कैप दांतो की नस का इलाज़(आर सी टी ) या दांतो के कमज़ोर होने पर लगायी जाती है, लेकिन कई बार दांतो की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी दांतो पर कैप लगायी जाती है कैप लगाने के बाद आपको किन बातो का ध्यान रखना चाहिए,आईये जानते है 1- कैप लगने के आधे घंटे तक कुछ खाए पिए नहीं ,कैप लगने के 24 घंटे तक कोई कठोर या मुंह में चिपकने वाली वस्तु का सेवन ना करे! ऐसा करने पर कैप निकल सकता है क्युकी आपके कैप को अच्छे से फिक्स होने में 24 घंटे का समय लगता है,यदि उसके पहले ऐसा कोई उठाने या घुमाने वाला दबाव लगने से कैप निकल सकता है! 2- कैप के पास ब्रश अवश्य करे! ब्रश करने से कैप ना ही निकलता है और न ही घिसता है जी हां ये अत्यन्त आवश्यक है कि आप कैप लगे हुए दांतो को ब्रश ज़रूर करे, ऐसा ना करने पर कैप के आस पास वाले दांतो पर खाना जमने लगता है जिसके कारण मसूड़ों से सम्बन्धित समस्या होने लगती है व दांतो में दोबारा...