सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

AGE RELATED CHANGES IN TEETH

*सिर्फ इसलिए उम्र बढ़ने के साथ कमजोर होते हैं दांत*

AGE RELATED CHANGES IN TEETH
वृद्ध जनो  के लिए दांतो की देखभाल के उपाय 

बता रहे है डॉ स्पर्श निगम 

वृद्धजन हमारे समाज का अभिन्न अंग है,उनका आदर व् देखभाल करना हम सबका कर्त्तव्य है ,इसी बात को ध्यान  हुए आईये यह जानते है की उम्र बढ़ने के साथ दांत क्यों कमज़ोर होते है जिस से हम अपने वृद्धःजनो का ध्यान रख सके !

*सॉफ्ट ड्रिंक*
AGE RELATED CHANGES IN TEETH
पेप्सी कोका कोला माज़ा स्प्राइट आदि में बहुत ज़्यादा मात्रा में चीनी होती है जो दांतो के लिए हानिकारक है 

आजकल लोग जितने शौक और स्वाद के साथ सॉफ्ट ड्रिंक का लुत्फ उठाते हैं शायद उन्हें ये नहीं पता होता कि ये हमारे दांतों के लिए दुश्मन के समान है। सॉफ्ट ड्रिंक में फॉस्फोरिक, सिट्रीक और टार्टरिक एसिड जैसे संक्षारक एसिड की मौजूदगी दांतों से मिनरल को दूर कर देता है। जिससे दांत कमजोर होते हैं।

 *सप्‍लीमेंट और दवाईयां*
AGE RELATED CHANGES IN TEETH
अत्यधिक दवाओं के सेवन से मुँह सूखने लगता है जिस से दांतो में सड़न की समस्या हो जाती है 

सप्‍लीमेंट और दवाईयां भी दांतों के लिए अच्छे नहीं है। दवाओं में मौजूद तत्व मुंह में लार की मात्रा को कम कर मुंह में सूखापन का कारण बनते हैं। इसके अलावा दवाओं या सप्‍लीमेंट में विटामिन सी की मौजूदगी इन्‍हें अत्‍यधिक अम्‍लीय बनाती है, जो इनमेल को नुकसान पहुंचा सकता है।

*खट्टी चीजें खासकर आचार*

AGE RELATED CHANGES IN TEETH
लगभग सभी तरह के अचार और सॉस में एसिड का इस्तेमाल होता है जो दांतो को गला सकता है 


आचार के शौकीन आज ये बात जान लें कि खट्टा खाकर आप अपने दांतों को कमजोर बना रहे हैं। कैंडी की अधिकांश किस्मों में एसिड होता है, लेकिन खट्टी कैंडीज में खट्टापन देने के लिए बहुत अधिक मात्रा में एसिड होता है। इसलिए इन कैंडी को खाने से बचें क्‍योंकि यह आपके दांतों के इनमेल में बड़ी क्षति का कारण बन सकता है।

*मुंह में सूखापन*

AGE RELATED CHANGES IN TEETH
सूखे मुँह के कारन खाना दांतो पर चिपका रह जाता है व् मसूड़े फूलने लगते है 

स्‍लाइवा मुंह के एसिड को दूर करने में मदद करता है। साथ ही साथ मुंह के पीएच संतुलन को भी बनाये रखता है। लेकिन मुंह में सूखापन या स्‍लाइवा (लार) के निम्‍न स्‍तर के कारण, आपके दांतों को एसिड से संरक्षित नहीं किया जा सकता।

*मीठी चीजें*

AGE RELATED CHANGES IN TEETH
मीठा खाने के शौकीनों को रात में दांतो को साफ़ करने की आदत भी बना लेनी चाहिए 

मीठी चीजें सबसे ज्यादा दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं। अधिक मीठा या मिठाई खाने वाले लोगों के मुंह में अधिक बैक्‍टीरिया चला जाता है। बैक्‍टीरिया एसिड का उत्‍पादन कर दांतों के इनमेल का नुकसान पहुंचाते हैं और नियमित रूप से दांतों की सफाई न होने से स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

दांतो की अधिकतर बीमारिया ठीक की जा सकती है यदि समय रहते उनका पता चल जाए ,लेकिन हम अपने जीवन  व्यस्तता व् अन्य किसी कारणों से नियमित चेक अप नहीं करवा पाते है !
AGE RELATED CHANGES IN TEETH
डॉ स्पर्श निगम श्री एस एस यादव (भूतपूर्व जज जिला व् सत्र न्यायलय फ़िरोज़ाबाद)के साथ 


इसलिए मेरा आपको सुझाव है की प्रति ६ महीने पर अपने दन्त चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए जिस से किसी भी बीमारी का पता जल्दी से जल्दी लगाया जा सके!
AGE RELATED CHANGES IN TEETH
कॉल करे -7599118261 

यदि आपके मन में कोई सवाल है या अपनी दन्त रोग समस्या सम्बन्धी कोई जानकारी आपको चाहिए तो कमेंट बॉक्स में लिखे ,मैं आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करूँगा !

डॉ स्पर्श निगम 



टिप्पणियाँ