दांतों की देखभाल के लिए क्या खाना चाहिए?
![]() |
| Best Foods For Dental Health and Teeth Care |
🍫मीठे खाद्य पदार्थ जैसे *चोकलेट , कोल्ड ड्रिंक्स , मैदा वाले बिस्कुट ,आइस क्रीम , केक, चिप्स ,स्नैक्स, जंक फ़ूड* आदि का अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें। यह सब चीजें दांतों को हानि पहुंचाती हैं। ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल करने के बाद पानी से कुल्ला अवश्य कर लें।
![]() |
| दांत हड्डी से भी 10 गुना मजबूत होते है परन्तु मीठा अधिक खाने से ख़राब हो जाते है ! |
🍹वैसे तो दांतों की देखभाल (Teeth Care) और अच्छे स्वास्थ्य के लिए *सोडा, कोला ,ठंडे पेय पदार्थ* नहीं पीने चाहिए लेकिन अगर आपको पीना ही है तो *straw (नली)* डालकर पिए इससे कोल्ड ड्रिंक में मौजूद *एसिड* आपके दांतों पर नही लगेगा|
गरम पेय पदार्थ के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से दांत हिलने लगते हैं। इसलिए Teeth Care के लिए गरम पेय पदार्थ पीने के तुरंत बाद ठंडा न पिएं।
दांतों को औजार के रूप में इस्तेमाल न करें। जैसे दांत से खींचकर कोई चीज निकालना, धागा तोड़ना, वायर छीलना आदि।
🍻🚬 *धूम्रपान, मद्यपान, पान, तंबाकू, गुटखा आदि के इस्तेमाल से भी दांतों का सौंदर्य नष्ट हो जाता है*। दांतों की देखभाल के लिए ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बचें।
![]() |
| तम्बाकू पान मसाला बीड़ी सिगरेट दांतो के सबसे बड़े दुश्मन है |
बेहतर Teeth Care के लिए *एक वर्ष में दो बार दांतों का चिकित्सकीय परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए*, ताकि किसी भी प्रकार के रोग संक्रमण का समय पर पता लग सके।
अगर आप दंत-मंजन इस्तमाल करते है तो यह सुनिश्चित कर लें की *मंजन उच्च गुणवत्ता का, नर्म हो, घटिया व खुरदरे दंत मंजन आपके दातों को स्थाई नुकसान पंहुचा सकते ह*ै |
--Teeth Care के लिए खाना खाने के बाद *गाजर , मूली,ककड़ी , खीरा , अमरुद , सेब* आदि खाने से दांत साफ होते हैं तथा दांत सुंदर व मजबूत भी होते हैं।
![]() |
| हरी सब्जिआ दांतो को मजबूत व् साफ रखती है |
दांतों की देखभाल के लिए पेयजल के रूप में *फ्लोराइडयुक्त पानी* का उपयोग करें। इसमें एनेमल तत्व होते हैं, जो दांतो पर अम्ल के प्रभाव को कम करते हैं तथा दांतो को मजबूती प्रदान करते हैं।
*गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान पूर्ण तथा संतुलित आहार नहीं लेने का सीधा असर गर्भस्थ शिशु के दांतो पर पड़ता है। इसलिए Teeth Care के लिए गर्भावस्था में जरुरी कैल्शियम और अन्य खनिज लेने चाहिए*
यदि आपके कोई दांतो से संबंधी समस्या है या कोई सुझाव है तो हमसे संपर्क करें ,नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें!
धन्यवाद
डॉ स्पर्श निगम





टिप्पणियाँ