दांत निकलवाने के नुकसान
| दांत निकलवा देने से खाना चबाने में बहुत मुश्किल होती है |
*डॉ स्पर्श निगम द्वारा परामर्श पर आधारित बातचीत*
मरीज- अरे डाक्टर साब बहुत दर्द है दांत के इसको निकाल दो आप छुट्टी करो इसकी !
डॉक्टर- अच्छा दांत हिल रहा है क्या ? या पूरा खराब हो गया है?
मरीज़- नहीं सर दाढ़ तो पूरी जमी हुई है बस कीड़ा लग गया है सड़न है
आप तो दांत निकाल दो मेरा बस !
![]() |
| किसी चोट या सड़न के कारण दांत काले पड़ जाते है |
| सड़न दांतो से होकर जबड़े की हड्डी को भी गला देती है |
डाक्टर- अगर हिल नहीं रहा है और केवल सड़न है तो इसका आर. सी. टी. क्यों नहीं करवाते हो?
मरीज़- अरे सर आर सी टी के लिए पैसा बहुत लगेगा
*दांत निकलवाने में ज़्यादा से ज़्यादा 300से 1000 ₹ का खर्चा है , आर सी टी के आप 2-3000 ₹ ले लोगे !*
*डॉक्टर- हां आपकी बात सही है लेकिन इस इलाज का गणित क्या है ये कभी समझा है?
*देखो दांत निकलावाओगे 300से 1000₹ का खर्चा आएगा , लेकिन जब वापस लगवाओगे दांत तो उसका खर्चा दांत बचाने के खर्चे से भी कई गुना ज़्यादा होगा*
*फिक्स दांत लगाने में 5000₹ से20000₹ का खर्चा आएगा लेकिन आर सी टी कर के आपका प्रकतिक दांत भी बचा रहेगा और खर्चा भी ज़्यादा से ज़्यादा 3-4000₹ बस!*
मरीज़- अरे तो डॉक्टर साहब दांत ही ना लगवाए फिर ? 😀😀
डाक्टर- दांत नहीं लगाओगे तो दांतो का पूरा सेट खराब हो जाएगा और धीरे धीरे सारे दांत गिरने लगेगे!
खाना खाने में दिक्कत आएगी सो अलग!
![]() |
| सभी तरह के दांतो का इलाज पूर्ण रूप से दर्दरहित व् सुरक्षित है |
*इसलिए आप सभी को सलाह दी जाती है कि जब तक कोशिश की जा सकती है दांत को अवश्य बचाए ,यदि दांत बिल्कुल खराब हो चुका है या इलाज करने केबाद भी दर्द या इंफेक्शन कर रहा है तो उसको निकलवाए अन्यथा अच्छे दांतो को बचाना ही सबसे अच्छा उपाय है!*
यदि आपके मन में कोई सवाल है या दन्त रोग सम्बन्धी कोई जानकारी आपको चाहिए तो निचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखे ,मैं आप सबके सवालो का जवाब देने की कोशिश करूँगा !
![]() |
| कॉल करे -7599118261 |



टिप्पणियाँ