सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

What is the reason of using different set of teeth in humans

  मनुष्य के शरीर में अलग-अलग तरह के दांतो का क्या काम है क्या यह अलग अलग तरीके की  चीजों को खाने के काम में आते हैं आप सभी ने सोचा तो जरूर होगा कि भाई हमारे मुंह में जो दांत है उनका सब का अलग-अलग शेप क्यों है भले ही हम मांसाहारी हो या शाकाहारी या हम किसी प्रकार के खाना खाते हो लेकिन हम सभी के मुंह में अलग-अलग 4 तरीके के दांत जरूर मिलते हैं क्या आप उन चार दातों के नाम जानते हैं तो देखिए 4 तरीके के दांत होते हैं 1 .  इन्साइजर 2.  कैनाइन  3. प्रीमोलर 4.  मोलर हम सभी जानते हैं कि हमारे जो पूर्वज थे यानी कि आज से कई सालों पहले कई शताब्दियों पहले जो हमारे पूर्वज थे वह शिकारी थे यानी उनके खाने का मुख्य स्रोत मांसाहार होता था जिसके कारण हमारे कुछ दांत जो है वह मांस खाने में सहायक होते हैं जिनको हम कैनाइन कहते हैं यह मुख्यता मांसाहार करने वाले पशुओं में पाए जाते हैं जो कि मास को काटने या फाड़ने के काम में आते हैं लेकिन जैसे-जैसे मनुष्य ने अपनी स्वयं की खेती करना शुरू किया और फसल उगाने शुरू की तो उसके साथ उसके दांतों का जो आकार था वह भी धीरे-धीरे बदलना शुरू हो गया तो...

If your teeth are bad you are unable to chew gutka but you swallow everyday Will it still lead to health problems

दांत गुटका खाने की वजह से खराब हो गए हैं? अगर आपके दांत गुटका खाने की वजह से खराब हो गए हैं और फिर भी आप गुटका चबाते  हैं तो फिर आपको क्या होगा मेरे एक मरीज़ ने मुझसे यह सवाल पूछा था कि यदि मेरे सभी दांत जो है वह खराब हो गए हैं और गुटखा चबाने के बाद  मैं उसको खा लेता हूं तो फिर भी क्या मुझे कोई हेल्थ में समस्या हो जाएगी ? मेरे शरीर में कोई परेशानी हो गई देखिए यह तो बिल्कुल ऐसा ही कहना होगी भाई चाहे बंदूक से गोली चला लो या तोप का गोला चला लो जान तो जाएगी!! तो देखिए हम इस बात को इस प्रकार से समझ सकते हैं कि यदि तम्बाकू आप खाते हैं और आपके दांत सारे खराब हो गए हैं तो यह बिल्कुल सही वक्त है आप को अपने तम्बाकू  खाने की आदत को छोड़ देना चाहिए ! दांतो पर क्या प्रभाव पड़ता है? भाई बहुत चलो कहते हैं कि अगर दांतों में पायरिया लग गया तो तंबाकू खा लेना चाहिए या मुंह से बदबू आ रही है तो पान मसाला खाना शुरु कर देना चाहिए लेकिन क्या यह समस्या का हल है? क्या हमें किसी एक प्रॉब्लम को खत्म करने के लिए दूसरी प्रॉब्लम की शुरुआत कर देनी चाहिए क्या समस्या का समाधान एक समस्या है आप अपने आप से ...

can i put alum on my teeth directly or overnight?

क्या फिटकरी को रातभर सीधे दांतो पर लगा सकते है? फिटकरी का इस्तेमाल दांतो को ठीक करने के लिए काफी समय से होता हुआ आ रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों पर फिटकरी कितने समय के लिए लगानी चाहिए और क्या फिटकरी को रात भर लगा कर छोड़ना चाहिए या नहीं तो आइए इस बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं हम सभी ने दादी नानी के नुस्खे में यह हमेशा सुना है कि यदि दांतों में दर्द हो रहा हो मसूड़ों में सूजन हो या कोई और भी दांतों की समस्या हो तो फिटकरी को गर्म पानी में मिलाकर के उसके कुल्ले करने से दांत के मसूड़े या दांत में जो सड़न है या दर्द है वह कम हो जाता है क्या आप जानते हैं कि फिटकरी इस्तेमाल करने से ऐसा क्यों होता है  फिटकरी एक प्रकार का सॉल्ट है यानी कि नमक की तरह ही नेचुरल रूप से पाया जाने वाला एक पदार्थ है जो कि दांतों की साफ सफाई और रखरखाव के लिए बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कि सादा नमक आपके डेंटिस्ट दांत निकालने के बाद या मसूड़ों में किसी प्रकार की सूजन होने पर आपको हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ले करने की सलाह देते हैं ठीक वैसे ही फिटकरी का इस्तेमाल भी मसूड़ों से सम...

oral ulcers are cancerous or not

 मुंह के छाले कही कैंसर तो नहीं? मुंह के छाले तो हम सभी को कभी ना कभी अवश्य हुए होंगे, लेकिन क्या आप जानते है की किस तरह के छाले कैंसर का रूप ले सकते है ? आइए आज इसी समस्या के बारे में जानकारी लेते है !  दोस्तो छाले मुख्य रूप से दो तरह के होते है  1. दर्द रहित छाले 2. दर्द वाले छाले  यदि आप तंबाकू, पान मसाला,सुपारी, खैनी, सूखी तंबाकू या चूने वाली तंबाकू आदि का सेवन करते है तो आपके मुंह में होने वाले छाले कैंसर का रूप ले सकते है!  ऐसे छाले अधिकतर दर्द रहित होते है  इनमे केवल जलन रहती है जो की कुछ मिर्च मसाले वाले भोजन के कारण हो सकती है !  इस प्रकार के छाले अधिकतर लाल ,सलेटी,सफेद या भूरे रंग के होते है जो की गाल के कोनों,जीभ के तरफ या होंठ के नीचे हो सकते है!  जो भी व्यक्ति तंबाकू का सेवन करते है और मुंह में किसी एक स्थान पर ही तंबाकू को दबा कर रखते है,यह छाले उसी जगह पर ज्यादातर पाए जाते है!  छाले वाली जगह सिकुड़न भरी, कटी हुई या बदरंग हो सकती है ! इस प्रकार के छाले सही समय पर इलाज न मिलने और तंबाकू न छोड़ने पर कैंसर का कारण बन जाते है! ...

दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

  दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ? दांत हमारे चेहरे की मुस्कान के साथ खाने पीने और बोलने में भी अत्यंत सहायक होते है ! दांत के टूटने पर कई बार असहनीय दर्द होता है और चेहरे पर सूजन भी आ सकती है !! यदि किसी दुर्घटनावश या लड़ाई झगडे में आपके दांत टूट जाए तो ऐसे में क्या करना चाहिए आईये इस ब्लॉग  पोस्ट के माध्यम से जानते हैं !                                         दांत टूट जाने पर सबसे पहले आप को दांत  के टूटे हुए हिस्से को संभाल कर रख लेना चाहिए और जल्दी से जल्दी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ! दांत टूटने पर दांत को फेकना नही चाहिए बल्कि उसे सुरक्षित रख कर जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए  टूटे हुए दांत को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है आपकी खुद की लार !  जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा है आपकी स्वयं की लार में आप अपने टूटे हुए दांत को रख सकते है! यदि आपको मुंह से खून नही आ रहा है तो टूटे हुए दांत को मुंह के किसी कोने में रख सकते है या फिर फिर किसी...

जानें आपको क्‍यों कराना चाहिए दांतों का एक्‍स-रे

जानें आपको क्‍यों कराना चाहिए दांतों का एक्‍स-रे 👨🏻‍⚕मसूड़ों की बीमारी के निदान के लिए डेंटल एक्स-रे जरूरी है। दांतों के प्रत्यारोपण में भी दांतों का एक्‍स-रे कारगर है। 👨🏻‍⚕एक्‍स-रे से बच्‍चों की दांतों की बीमारी का निदान हो सकता है। 👨🏻‍⚕मुंह में ट्यूमर और दूसरी बीमारी का पता भी इससे चलता है। यदि आप डेंटिस्ट के पास पहली बार जाएं तो हो सकता है कि वह आपका डेंटल एक्स-रे ले ले ताकि आपके दांतों की बुनियादी जानकारी अपने पास रख सके। मसूड़ों की समस्या है तो भी उन्हें डेंटल एक्स-रे करवाने की सलाह दी जाती है। यही बात हर उम्र के व्यक्ति पर लागू होती है। बहरहाल यदि बच्चे के दांतों में सड़ने की अत्यधिक समस्या है तो उन्हें प्रत्येक छह माह में डेंटल एक्स-रे करवाना चाहिए ताकि अगली सड़न होने से पहले ही उसकी रिकवरी की जा सके।  अक्ल दाड़ के लिए भी अकसर दंत चिकित्सक डेंटल एक्स-रे की सलाह देते हैं। वास्तव में विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि डेंटल एक्स-रे आवश्यक हो तभी करनी चाहिए। छोटी मोटी समस्याओं को बिना एक्स-रे भी निपटाया जा सकता है। PLEASE SAVE THIS NUMBER TO GET REGULAR DE...