*डायबिटीज़ और मुख का संबंध क्या है?*
![]() |
| IS DIABETES RUINING YOUR SMILE TOO? |
बता रहे है डॉ स्पर्श निगम
डायबिटीज़ के बारे में तो आप सब लोग जानते ही होंगे की यह खून में ग्लूकोज यानी शक्कर की अधिकता के कारण होने वाली एक जीवनशैली से संबंधित बीमारी है,पंरतु क्या यह आपके मुख पर भी कुछ प्रभाव डाल सकती है?मैं इसके बारे में कुछ जानकारी देने का प्रयास कर रहा हूं!
भारत में डायबिटीज़ से अब तक 6 करोड़ बीस लाख लोग ग्रसित हो चुके है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है और महामारी का रूप धारण कर रही है!
हाल ही में हुई एक रिसर्च से यह पता चला है कि डायबिटीज़ से जूझने वाले व्यक्तियों में मसूड़ों से संबंधित बीमारी होने की संभावना अधिक होती है इसलिए अब डायबिटीज़ से संबंधित बीमारियों में हृदय रोग, हृदयाघात व किडनी की बीमारी के बाद मसूड़ों की बीमारी को भी जोड़ा गया है !
मसूड़ों की बीमारी को डायबिटीज़ से संबंधित बीमारियों की श्रेणी में छठे स्थान पर रखा गया है,जो की एक बहुत ही चिंता करने की बात है!क्युकी डायबिटीज़ से मरीज की खाने पीने की आदतों में बदलाव करना पड़ता है और यदि मसूड़े भी कमजोर हो जाएंगे तो मरीज की सेहत पर बहुत असर पड़ सकता है!
*हमे कैसे पता चलेगा की हमे डायबिटीज़ की वजह से मसूड़ों की समस्या होने लगी है?*
![]() |
| डायबिटीज से मसूड़ों की सूजन,खून आना व् बदबू आना जैसी समस्या हो सकती है ! |
इसके कुछ लक्षण है जो इस प्रकार है।
1- लाल व सूजे हुए मसूड़े जिन पर ब्रश करने से खून आता हो,
2- दांतो के ऊपर पीले रंग के धब्बे या दाग जो ब्रश से साफ ना हो पाते हो,
3- मसूड़ों से पस निकलना,उनमें दर्द होना या अधिक सूजन आना,
4- दांतो का हिलना व खाना चबाने में दर्द होना या दबाव लगने पर दर्द होना,
5- मुंह से लगातार दुर्गंध आना
*मेरा सुझाव है कि यदि किसी मरीज को दांतो की सफाई करवाने के बाद भी आराम नहीं पड़ रहा है या मसूड़ों से खून नहीं रुकता है तो उन्हें एक बार डायबिटीज़ की जांच अवश्य करवानी चाहिए, एक साल से अधिक समय से डायबिटीज़ से पीड़ित मरीज को 3 महीने वाली डायबिटीज़ की जांच(HbA1c) करवानी चाहिए!*
धूम्रपान या तम्बाकू का सेवन करने से डायबिटीज़ के मरीज को और अधिक समस्या हो जाती है जिस से घाव भरने में और अधिक परेशानी होती है इसलिए ऐसी आदतों से दूर रहना चाहिए!
प्रति 6 महीने पर अपने दांतो की नियमित सफाई हर एक डायबिटीज़ के मरीज को अवश्य करवानी चाहिए ! मसूड़ों की बीमारी का पता चलने में काफी समय लगता है जिस से समस्या काफी बढ़ सकती है!

यदि आपके मन में कोई सवाल है, या दांत से संबधित कोई परेशानी हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें!
मैं आप सबके सवालों का जवाब देने की अवश्य कोशिश करूंगा!



टिप्पणियाँ