दांतो में सड़न के कारण व् उसके उपाय हमारे दांत कैल्शियम ,फॉस्फोरस और अन्य खनिज से मिलजुलकर बने होते है। हालांकि इंसानी शरीर का सबसे कठोर भाग उसके दांत ही होते है परन्तु लापरवाही और जागरूकता ना होने की वजह से यह भी सड़न का शिकार हो जाते हैं दांतो की सड़न की वजह से दांत में दर्द होता है और खाना खाने में तकलीफ होती है, सामने के दांत सड़ जाएँ तो मुख की सुन्दरता में दाग लग जाता है और आत्मविश्वाश में कमी आती है। तो आइये दांतो की सड़न के कारण और इससे कैसे बचा जाए इसके बारे में जानते हैं। दांतो की सड़न का कारण दांतो की सड़न एक बहुत ही आम समस्या है परन्तु यह हमारे मुंह के अन्दर होती है और किसी को दिखती नहीं इसलिए हम इसे नज़रअंदाज़ करते जाते है। दांतो की सड़न के 3 मुख्य कारण होते है – खान पान- वह खाद्य पदार्थ जिनमे कार्बोहायड्रेट और शक्कर की मात्रा अधिक हो उससे दांतों की सड़न होने का खतरा ज्यादा रहता है, अगर खाद्य पदार्थ चिपचिपा हो जैसे की टॉफ़ी, मिठाई, पोटैटो चिप्स तो फिर सड़न का ख...