सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

KADHA PEENE SE MUH ME CHAALE HO GAYE HAIN?

 काढ़ा पीने से मुँह में छाले हो गए हैं ? कोरोना वायरस के कारण सैनिटाइज़र , मास्क के अलावा लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने  के लिए तमाम तरीके अपना रहे है ! क्या मास्क पहनने से मुँह से बदबू या दांतो में सड़न  हो सकती है?जाने इस वीडियो में ! कोरोना काल में  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग रोजाना काढ़ा बनाकर पी रहे हैं. ये बात सच है कि काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. आयुर्वेद में काढ़ा पीने का बहुत महत्व है. इस मौसम में बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार की ओर से भी लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है साथ ही बनाने का तरीका भी बताया जा रहा है! आयुष मंत्रालय ने काढ़ा बनाए जाने के लिए कई दिशानिर्देश भी दिए है जिनको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है  आयुष मंत्रालय की कोरोना वायरस के घरेलु उपचार को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ! क्या आप जानते हैं कि जो काढ़ा आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है उसका ज़रूरत से ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है.! मेरे स्वयं के पिछले कुछ महीनो के मरीज़ो के साथ हुए...

WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH?

WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH? क्या मास्क पहनने  से दांतो में सड़न हो सकती है? जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आती तब तक आपका मास्क ही आपकी वैक्सीन है ! मास्क पहनने का सही तरीका ! डॉ स्पर्श  निगम के यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें  कोरोना काल में मास्क हमारे जीवन का अभिन्न अंग हो चूका है और भारत सरकार मास्क से जुड़े नियमो को लेकर काफी सख्त है जिसके कारण मास्क न पहनने पर जुर्माना व् कई सामाजिक स्थानों पर प्रवेश के लिए मास्क की अनिवार्यता जैसे नियम बना दिए गए है ! घर का सामान लाना हो, पेट्रोल पंप जाना हो या किसी और काम से आपको घर से बहार निकलना हो तो मास्क पेहेनना बहुत आवश्यक है जिस से आप और आपका परिवार कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षित रह सके ! लेकिन हाल ही के कुछ मामलो को यदि देखा जाये तो पूरे  समय मास्क पहने रहने से एक नए तरह के मुख स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना लोगो को करना पड़ रहा है जिसको दुनिआ भर के डेंटिस्ट्स ने मास्क माउथ की संज्ञा दी है ! क्या है  ये मास्क माऊथ ? यदि आपको लम्बे समय से मास्क पहने रखने के कारण मुँह से ...

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम  किसी दुर्घटनावश ,लड़ाई में या किसी खेल को खेलते वक्त आपके चेहरे पर चोट लग सकती है जिसके कारण आपके दांत टूट सकते है और आपकी सुन्दर सी मुस्कान को ख़राब कर सकते है!  दांत टूटने पर असहनीय दर्द होता है और सूजन भी आ  सकती है जिसके कारण आप अपनी दिनचर्या के कार्य पूरी क्षमता से नहीं कर सकते हैं ! दांत टूटने पर किन बातो का ध्यान रखना चाहिए आइये समझते हैं ! 1 - खून को रोकना  🦷 दांत टुटने पर सबसे पहले यदि मसूड़ों या होंठो से बहते खून को रोकना ज़रूरी है ! खून रोकने के लिए किसी साफ़ सूती कपडे या रुई पर जोर लगा कर खून आने वाले जगह  पर कस कर दबा लेना चाहिए !  दबाव कम से कम आधे घंटे तक रखना चाहिए बार बार कपडा या रुई हटा कर नहीं देखना चाहिए ! ऐसा करने से घाव से दोबारा खून आ सकता है ! अचानक दांत में दर्द हो तो क्या करना चाहिए ! 2 -दांत के टूटे हुए टुकड़े को संभाल कर रखें  दांत के टूटे हुए टुकड़े को ढूंढे और संभल कर रखें ! दांत  के डॉक्टर  उस दांत के टुकड़े को वापस  जोड़ भी सकते हैं !  यदि ...