सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव

*मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव*

बता रहे है डॉ स्पर्श निगम
मुंह के कैंसर को बढ़ाता है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव




तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में हो चाहे बीड़ी,सिगरेट या पानमसाला के साथ हो  सबसे ज्यादा मुंह के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। देश में आज  मुंह का कैंसर विकराल रूप ले चुका है। धूमपान और अस्वास्थ्यकर खान-पान से युवाओं में मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है। मुंह, गले और भोजन नली के कैंसर से भारत के अलावा ब्रिटेन में हर साल 10 हजार लोगों की मौत हो जाती है और पूरे यूरोप में इससे एक लाख से ज्यादा लोग मारे जाते हैं।

ये हैं मुख्य कारण -

*तम्बाकू, गुटखा, पान और धूम्रपान*

मुंह के कैंसर को बढ़ाता है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव
रजनीगंधा तुलसी सफल कपूरी मैनपुरी ये सब तम्बाकू के प्रकार है !



*शराब का अत्यधित सेवन*

मुंह के कैंसर को बढ़ाता है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव

*असंतुलित भोजन*


*दांतों को साफ न रखना*

मुंह के कैंसर को बढ़ाता है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव
दांतो में जमा तम्बाकू पान मसाला बार बार छाले बनने का प्रमुख कारण होता है 

*कमजोर इम्यून सिस्टम*


क्या हैं इसके लक्षण

 1.मुंह का छाला जो ठीक नहीं होता।

2.सफेद या लाल दाग जो गले या मुंह में लंबे समय से हों।

3.मुंह या गले में गांठ का होना।

4. चबाने, निगलने व बोलने में कठिनाई या दर्द होना।

5.मुंह से खून आना।

6.कम समय में वजन का बहुत कम  हो जाना।

7. दुर्र्गंध युक्त सांस छोडऩा।

8. सांस लेने में या बोलने में परेशानी।
मुंह के कैंसर को बढ़ाता है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव
दो  उंगली से भी कम मुँह खुलना कैंसर का लक्षण हो सकता है 

कुछ शुरआती लक्षण जैसे की मुँह का कम खुलना ,मुँह में बहुत अधिक मिर्च मसाले लगना,गले में खराश रहना या बहुत अधिक मुँह सूखना भी कैंसर से पहले का अंदेशा दे सकते है इसलिए यदि आप किसी भी तरह तम्बाकू पान मसाला या सुपारी आदि का सेवन करते है तो अपने दन्त चिकित्सक से एक परामर्श अवश्य करे इसकी सलाह मैं आपको अवश्य दूंगा !


कैसे पहचानें

विशेषज्ञ डॉक्टर मुंह का निरीक्षण करके टिश्यू का एक छोटा टुकड़ा निकालते हैं, जिसे बॉयोप्सी (मांस की जांच ) कहा जाता है। इस टुकडे का सूक्ष्मदर्शी मशीनों से निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद कैंसर का फैलाव जानने के लिए *एमआरआई और पेट-सीटी* कराया जाता है।

कई बार मैंने अपने मरीज़ो से सुना है की मांस की जांच करवाने के बाद कैंसर और फ़ैल जाता है,यह बात बिलकुल सही नहीं है!यदि सही समय पर जांच नहीं  की जाएगी तो कैंसर अवश्य फ़ैल जाएगा इसलिए बायोप्सी अवश्य करवाए !

मै अपने सभी मरीज़ जो की तम्बाकू पान मसाला सुपारी आदि का सेवन करते है उनको सबसे पहले दांतो की सफाई करवाने की सलाह देता हूँ जिस से मुँह में जमा हुआ तम्बाकू पूरी तरह से साफ़ हो सके !उसके बाद ही आगे का इलाज़ किया जा सकता है !

याद रखिये की पहले आप तम्बाकू को हाथ में पकड़ते है और फिर तम्बाकू आपको अपने हाथो में ऐसा पकड़ता है की आप चाह कर भी उसको छोड़ नहीं सकते है इसलिए मेरी आपको ये बहुत ज़रूरी सलाह है की तम्बाकू आज ही छोड़िये!

मुंह के कैंसर को बढ़ाता है तंबाकू का अधिक सेवन, जानें लक्षण और बचाव
कॉल करे 7599118261 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...