बच्चों के दांतो की देखभाल कैसे करें ?
*बता रहे है डॉ स्पर्श निगम*
![]() |
| बच्चों के दांतो की देखभाल कैसे करें ? |
1- बच्चों के दांत कब आने शुरू हो जाते है ? 👶
साधारणतया बच्चों के दांत जन्म के 6 महीने बाद से आना शुरू हो जाते है
पहले नीचे के सामने के दांत व उसके बाद धीरे धीरे सभी दांत आने लगते है ।
6-7वर्ष की आयु के बाद पक्के दांत आना शुरू हो जाते हैं।
2- इतने छोटे बच्चों को ब्रश कैसे करवाए ? क्या इस से बच्चों के मसूड़ों में कोई घाव या परेशानी तो नहीं होगी?👶
जी हां इतने छोटे बच्चो को ब्रश नहीं करवाया जा सकता लेकिन उनके दांत को साफ अवश्य कर सकते है !
*इसके लिए किसी साफ सूती कपडे या रूई को हल्का पानी में भिगो कर बच्चो के दांतो को साफ करना चाहिए,जिस से उस पर जमे दूध के अंश साफ हो जाए व सड़न ना करे*
3- बच्चे को किस वर्ष की आयु में ब्रश करना चहिए ?👶
*स्कूल जाने की आयु (3 से 4 वर्ष) तक की आयु से बच्चो को ब्रश करना सिखाना चाहिए*
बच्चो का हैंड - आई कॉर्डिनेशन बड़े लोगो के जैसा नहीं होता है इसलिए उनको ब्रश करते समय उनके साथ रहना जरूरी है,पहले आप उनको ब्रश करना सिखाएं।
*याद रखिए बच्चे वहीं करते है जो वो बड़ों को करते हुए देखते है इसलिए आप उनके सामने 2 बार ब्रश करने का नियम बनाए जिस से वो इस नियम का अनुसरण करे*
4- बच्चो को कैसे ब्रश करना सिखाएं? 👶
*बच्चो को शीशे के सामने ले जाकर छोटे छोटे गोले बनाते हुए दांतो को साफ करना सिखाए, याद रखे कि वह अपने हाथो का इस्तेमाल इतने अच्छे से नहीं कर पाएंगे इसलिए उन्हें धीरे धीरे सिखाए व अपने विवेक से निर्णय लें*
ब्रश करने का उचित अंतराल 2-3 मिनट्स है शुरआत में थोड़ा ज़्यादा समय भी लग सकता है
5-बच्चो के लिए अच्छे टूथपेस्ट व ब्रश का चयन कैसे करे ?👶
*बाज़ार में सभी तरह के टूथपेस्ट अच्छे फ्लेवर्स में उपलब्ध है जो बच्चो को ध्यान में रख कर बनाए गए है,आप किसी भी टूथ पेस्ट का चयन कर सकते है जिसमें केमिकल की मात्रा कम से कम हो*
*ब्रश भी कोमल ब्रिसल्स वाला ही इस्तेमाल करे*
यदि किसी टूथपेस्ट के बारे में कोई सवाल हो तो अपने दंत चिकित्सक से परामर्श करे
6-बच्चो के दांतो की देखभाल करना इतना ज़रूरी क्यों है? वो तो बाद में गिर ही जाएंगे ? 👶
जी हां दूध के दांत गिर जाते है लेकिन ये दूध के दांत आपके आने वाले पक्के दांतो के लिए सही जगह व सही सफाई बना के रखते है जिस से आपके आने वाले पक्के दांत अच्छी तरह से निकाल आए व लंबे समय तक मजबूत रहे ।
*यदि दूध के दांतो में कोई सड़न या इंफेक्शन है तो वह आपके पक्के दांतो में भी हो जाता है जिस से समस्या और बढ़ जाती है!*
*कई बार पक्के दांत आगे पीछे निकलते है या फिर निकलते समय सूजन भी बना देते है*
7- इन सब बातो के अलावा और किस बात का ध्यान रखना चाहिए?👶
दूध पीते बच्चो को फीडिंग करवाने के बाद उनके दांतो को साफ रखे।
*बोतल से दूध पीने वाले बच्चो को सोते समय दूध की बोतल लगाए हुए ना छोड*़े
*यदि ऐसा करना भी पड़े तो उठने के बाद तुरंत उनका मुंह साफ करे, कोशिश करें के दूध में चीनी या मीठे का इस्तेमाल कम से कम करे*
बच्चो को मीठे की आदत कम से कम डाले,बड़े लोगो की अपेक्षा बच्चो में दांतो की सड़न की संभावना अधिक रहती है, *यदि बच्चे चॉकलेट या टॉफी की जिद्द करते है तो ये सब खाने के आधे घंटे बाद ब्रश करवाने की आदत डालें*
*बच्चो को आप मना नहीं कर सकते या पूरे समय उन्हें देख नहीं सकते के उनको कोई क्या खाने को दे रहा है इसलिए बच्चो की आदत बनाए के आप टॉफी खा सकते है लेकिन उसके बाद आपको ब्रश ज़रूर करना है,इस से बच्चो के दांत सुरक्षित रहेंगे*
याद रखिए कि बच्चो के मामले में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है !




टिप्पणियाँ