क्या कोरोना वायरस महामारी के समय दांत का इलाज़ करवाना सुरक्षित है? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम ! जैसा की हम सभी जानते है की देश इस समय कोरोना वायरस नाम की एक भयानक महामारी से लड़ रहा है और हम सभी का अपने अपने घरो में सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है,परन्तु ऐसे समय में हमारे मन में अनेक तरह की भ्रांतिया व् विचार आते है जिनको समय पर एक विशेषज्ञ द्वारा सुलझाना आवश्यक है आज इसी प्रयास में मैं आप सभी के एक महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर देने का प्रयत्न कर रहा हूँ ! जैसा की भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों में कहा गया है की इस महामारी के समय सभी रूटीन व् गैर आवश्यक सर्जरी या इलाज़ को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाता है ,दांत का इलाज़ भी इनमे से एक उदाहरण है इसलिए यदि बहुत ज़्यादा आवश्यक होने पर या डॉक्टर द्वारा बताई गयी दवा लेने के बाद भी दर्द में या सूजन में आराम नहीं होता है तो इस अवस्था में डॉक्टर के व्यक्तिगत सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है ! भारतीय दन्त परिषद् ( DENTAL COUNCIL OF INDIA) द्वारा ज़ारी दिश...