HOW TO CHOOSE A GOOD TOOTHPASTE?
सावधानी से करें टूथपेस्ट का चुनाव
![]() |
| टूथपेस्ट का चयन किन बातो के आधार पर होना चाहिए,बता रहे है डॉ स्पर्श निगम |
आमतौर पर दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट का चयन हम उसकी कीमत अथवा उसके विज्ञापनों को देखकर करते हैं, लेकिन दंत विशेषज्ञों का कहना है कि गलत टूथपेस्ट का चुनाव हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
कठोर डिटर्जेंट वाले टूथपेस्ट के इस्तेमाल से मुंह में छाले हो सकते हैं. इसके अलावा यदि बच्चे वयस्कों के लिए बने टूथपेस्ट को इस्तेमाल के दौरान निगल लें तो यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
दांतों की मैल साफ करने के लिए टूथपेस्ट में कुछ रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे उन लोगों में समस्या उत्पन्न हो सकती है जो इन पदार्थों के प्रति संवेदनशील होते हैं.
![]() |
| रासायनिक टूथपेस्ट की जगह हर्बल टूथपेस्ट का इस्तेमाल करे,केवल दन्त चिकित्सक की सलाह पर ! |
टूथपेस्ट लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसे किस आयु के व्यक्ति को इस्तेमाल करना है. जिन घरों में टूथपेस्ट केवल वयस्कों द्वारा इस्तेमाल किया जाना है वे ऐसे टूथपेस्ट का चुनाव कर सकते हैं जो विशेष रूप से वयस्क लोगों को ध्यान में रखकर बनाये गए हैं. वयस्कों के टूथपेस्टों में धूम्रपान करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाये गए टूथपेस्ट अथवा मुंह को तरोताजा बनाने वाले जेल टूथपेस्ट शामिल हैं.
अगर टूथपेस्ट ऐसे घर के लिए लेना है जहां उसका इस्तेमाल वयस्कों के साथ ही बच्चों को भी करना है तो इसके चुनाव में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. ऐसी स्थिति में ऐसे टूथपेस्ट का चुनाव करना चाहिए जो हर आयुवर्ग के अनुकूल हो.
![]() |
| बड़े और बच्चो को अलग अलग टूथपेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए |
टूथपेस्टों में दांतों की मैल साफ करने के लिए और उन्हें चमकदार बनाने के लिए सोडियम फ्लोराइड और कई अन्य पदार्थो का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे पदार्थों वाले टूथपेस्ट बड़े बच्चों के लिए तो ठीक हैं, जिन्होंने ब्रश के दौरान टूथपेस्ट को अंदर नहीं लेना सीख लिया है, लेकिन यह छोटे बच्चों के लिए ठीक नहीं क्योंकि वे इसका स्वाद लेने के चक्कर में कई बार इसे अंदर घोंट लेते हैं.
![]() |
| तीन से पांच वर्ष के आयु के बच्चो को एक मटर के दाने जितना टूथपेस्ट देना चाहिए |
वयस्क यदि बच्चों के लिए बनने वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो उन्हें अपने पसंदीदा टूथपेस्ट के साथ बच्चों वाले टूथपेस्ट भी लेना चाहिए ताकि बच्चे इसी टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें.
टूथपेस्ट लेते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके दांतों में किसी तरह की समस्या है. उसी टूथपेस्ट का चुनाव करना चाहिए जो आपकी समस्या दूर करने में मददगार हो.
यदि आपके मन में कोई सवाल है या दन्त रोग सम्बन्धी कोई समस्या है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे,मैं आपके सवालो का जवाब देने की कोशिश करूँगा!





टिप्पणियाँ