HOW TO MAINTAIN YOUR DENTAL CROWN?
मैंने दांतो का कैप लगवाया है मुझे क्या करना चाहिए?
![]() |
| दांतो की कैप की देखभाल कैसे करे ?आईये जानते है |
बता रहे है डॉ स्पर्श निगम
आमतौर पर दांतो की कैप दांतो की नस का इलाज़(आर सी टी ) या दांतो के कमज़ोर होने पर लगायी जाती है, लेकिन कई बार दांतो की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी दांतो पर कैप लगायी जाती है
कैप लगाने के बाद आपको किन बातो का ध्यान रखना चाहिए,आईये जानते है
1- कैप लगने के आधे घंटे तक कुछ खाए पिए नहीं ,कैप लगने के 24 घंटे तक कोई कठोर या मुंह में चिपकने वाली वस्तु का सेवन ना करे!
ऐसा करने पर कैप निकल सकता है क्युकी आपके कैप को अच्छे से फिक्स होने में 24 घंटे का समय लगता है,यदि उसके पहले ऐसा कोई उठाने या घुमाने वाला दबाव लगने से कैप निकल सकता है!
2- कैप के पास ब्रश अवश्य करे!
![]() |
| ब्रश करने से कैप ना ही निकलता है और न ही घिसता है |
ब्रश करने से कैप निकलता नहीं है,घबराए नहीं अपने दांतो को अच्छे से साफ करे!
3- क्या मेरा कैप अपने आप निकल सकता है?
![]() |
| बहुत अधिक चिपकने वाली टॉफ़ी या च्युइंग गम से कैप निकल सकता है |
कैप के निकलने पर घबराए नहीं,उसको संभाल कर रखे और डॉक्टर से दोबारा संपर्क करे,कैप को दोबारा फिक्स कर दिया जाता है!
4- क्या कैप लगने के बाद मेरा दांत दोबारा खराब हो सकता है?
![]() |
| मेटल सिरेमिक की कैप कुछ समय के बाद घिस जाती है जिसके कारण कैपिंग ऐसी दिखने लगती है |
जी हां यदि आप अपने दांतो की नियमित देखभाल और दो बार ब्रश नहीं करेंगे तो ऐसा हो सकता है! ईश्वर ने हमें दांत जीवन भर खाना खाने के लिए दिए है,यदि हम उनका ध्यान नहीं रखेंगे तो उनमें सड़न हो जाएगी,और ऐसा आपके कैप के साथ भी हो सकता है!
5- क्या कैप लगवाने के बाद दर्द दोबारा हो सकता है?
![]() |
| कैप लगने के बाद उसके आस पास सफाई रखना बहुत ज़रूरी है वरना बाकी दांतो में सड़न हो सकती है |
लेकिन यदि आपको लगातार दर्द हो,दांतो के पास कोई सूजन आए या रात को सोते समय दर्द हो तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें यह किसी इंफेक्शन के कारण हो सकता है!






टिप्पणियाँ