जानें आपको क्यों कराना चाहिए दांतों का एक्स-रे
👨🏻⚕मसूड़ों की बीमारी के निदान के लिए डेंटल एक्स-रे जरूरी है।
दांतों के प्रत्यारोपण में भी दांतों का एक्स-रे कारगर है।
👨🏻⚕एक्स-रे से बच्चों की दांतों की बीमारी का निदान हो सकता है।
👨🏻⚕मुंह में ट्यूमर और दूसरी बीमारी का पता भी इससे चलता है।
यदि आप डेंटिस्ट के पास पहली बार जाएं तो हो सकता है कि वह आपका डेंटल एक्स-रे ले ले ताकि आपके दांतों की बुनियादी जानकारी अपने पास रख सके।
मसूड़ों की समस्या है तो भी उन्हें डेंटल एक्स-रे करवाने की सलाह दी जाती है। यही बात हर उम्र के व्यक्ति पर लागू होती है।
बहरहाल यदि बच्चे के दांतों में सड़ने की अत्यधिक समस्या है तो उन्हें प्रत्येक छह माह में डेंटल एक्स-रे करवाना चाहिए ताकि अगली सड़न होने से पहले ही उसकी रिकवरी की जा सके।
अक्ल दाड़ के लिए भी अकसर दंत चिकित्सक डेंटल एक्स-रे की सलाह देते हैं।
वास्तव में विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि डेंटल एक्स-रे आवश्यक हो तभी करनी चाहिए। छोटी मोटी समस्याओं को बिना एक्स-रे भी निपटाया जा सकता है।
PLEASE SAVE THIS NUMBER TO GET REGULAR DENTAL KNOWLEDGE & UPDATES
*DrSparsh Nigam* *BDS*
HOD dental department NHMC Agra
CONSULTING DENTAL SURGEON -DrSparsh Multi-specialty Dental Care


.jpeg)
टिप्पणियाँ