क्या फिटकरी को रातभर सीधे दांतो पर लगा सकते है?
फिटकरी का इस्तेमाल दांतो को ठीक करने के लिए काफी समय से होता हुआ आ रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों पर फिटकरी कितने समय के लिए लगानी चाहिए और क्या फिटकरी को रात भर लगा कर छोड़ना चाहिए या नहीं तो आइए इस बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं
हम सभी ने दादी नानी के नुस्खे में यह हमेशा सुना है कि यदि दांतों में दर्द हो रहा हो मसूड़ों में सूजन हो या कोई और भी दांतों की समस्या हो तो फिटकरी को गर्म पानी में मिलाकर के उसके कुल्ले करने से दांत के मसूड़े या दांत में जो सड़न है या दर्द है वह कम हो जाता है
क्या आप जानते हैं कि फिटकरी इस्तेमाल करने से ऐसा क्यों होता है
फिटकरी एक प्रकार का सॉल्ट है यानी कि नमक की तरह ही नेचुरल रूप से पाया जाने वाला एक पदार्थ है जो कि दांतों की साफ सफाई और रखरखाव के लिए बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कि सादा नमक
आपके डेंटिस्ट दांत निकालने के बाद या मसूड़ों में किसी प्रकार की सूजन होने पर आपको हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ले करने की सलाह देते हैं ठीक वैसे ही फिटकरी का इस्तेमाल भी मसूड़ों से सम्बंधित किसी समस्या के लिए किया जा सकता है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी को दांत पर लगाकर छोड़ना चाहिए या कई लोग रात में फिटकरी दातों में लगा करके छोड़ देते हैं ऐसा करना चाहिए या नहीं
फिटकरी का केमिकल नाम यानी रासायनिक नाम है पोटाश एलम या इसको पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट भी कहते हैं और साधारण नमक का फार्मूला होता है सोडियम क्लोराइड यानी कि जिसे हम नमक भी कहते हैं
फिटकरी का इस्तेमाल कुछ दातों की समस्याओं जैसे मसूड़ों में सूजन या कुछ हद तक दांत के दर्द के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है परंतु इसे दातों पर लगाकर छोड़ना या पूरी रात दातों पर लगा करके रखना दांतो की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे जो सल्फेट एलुमिनियम और पोटेशियम जो इसके अंदर आयन होते हैं वह आपके दातों की संरचना को खराब कर सकते हैं मसूड़ों में जमकर मसूड़ों में सूजन पैदा कर सकते हैं साथ ही साथ मसूड़ों में यदि किसी प्रकार की समस्या है तो यह मसूड़ों को प्रभावित भी कर सकते हैं जिसके कारण मसूड़ों से खून आना और अधिक बढ़ सकता है
तो ध्यान रखिए फिटकरी या ऐसे ही किसी भी प्रकार के पदार्थ का इस्तेमाल करना किसी एक सीमा तक ही ठीक है यदि आप फिटकरी को दातों में रात भर लगा कर के छोडेंगे या प्रतिदिन बिना किसी मसूड़ों के दांतो की समस्या के होते हुए भी यदि फिटकरी का इस्तेमाल करेंगे तो उससे आपके मसूड़ों में समस्या बन सकती है जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यदि किसी भी चीज की अति खराब होती है इसलिए यदि आपके दातों में कोई समस्या है और फिटकरी का इस्तेमाल करने से आपको राहत है तो उसे अवश्य इस्तेमाल करें लेकिन यदि आपके डॉक्टर ने फिटकरी का इस्तेमाल करने के लिए मना किया है या फिटकरी के कारण आपके मुंह में छाले ,होठों का कटना या मसूड़ों के कटने जैसी समस्या हो रही है तो फिटकरी का इस्तेमाल ना करें
साथ ही साथ फिटकरी से दांतो को रगड़ रगड़ के साफ करने के कारण दांत पर छोटे-छोटे घिसने के निशान बन जाते हैं जो कि दांतों के इनेमल के लिए हानिकारक होते हैं जिसके कारण आपके दांतों में ठंडा गरम लगने की समस्या ,सेंसिटिविटी, मसूड़ों की सूजन की समस्या या मसूड़ों में छोटे-छोटे घाव उत्पन्न हो सकते हैं इसलिए फिटकरी को कभी भी दांतों के ऊपर रगड़ रगड़ कर इस्तेमाल ना करें बल्कि इसे माउथवॉश के रूप में या यदि बहुत अधिक आवश्यक हो तो किसी पाउडर के रूप में आप इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु इसे कभी भी दांतों पर रगड़ रगड़ कर या मसूड़ों पर रगड़ कर इसकी मालिश ना करें

.jpg)
.jpg)


टिप्पणियाँ