सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

 दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

दांत हमारे चेहरे की मुस्कान के साथ खाने पीने और बोलने में भी अत्यंत सहायक होते है !

दांत के टूटने पर कई बार असहनीय दर्द होता है और चेहरे पर सूजन भी आ सकती है !!

यदि किसी दुर्घटनावश या लड़ाई झगडे में आपके दांत टूट जाए तो ऐसे में क्या करना चाहिए आईये इस ब्लॉग  पोस्ट के माध्यम से जानते हैं !

                                       

दांत टूट जाने पर सबसे पहले आप को दांत  के टूटे हुए हिस्से को संभाल कर रख लेना चाहिए और जल्दी से जल्दी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए !

दांत टूटने पर दांत को फेकना नही चाहिए बल्कि उसे सुरक्षित रख कर जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए 

  1. टूटे हुए दांत को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है आपकी खुद की लार ! 

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा है आपकी स्वयं की लार में आप अपने टूटे हुए दांत को रख सकते है!

यदि आपको मुंह से खून नही आ रहा है तो टूटे हुए दांत को मुंह के किसी कोने में रख सकते है या फिर फिर किसी डिस्पोजेबल कप के अंदर अपनी लार भर कर उसमे दांत को रखें ! 

      2. टूटे हुए दांत को सुरक्षित रखने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है ठंडा दूध

यदि आपके पास ठंडा दूध उपलब्ध है तो आप दांत को दूध में रखकर डॉक्टर के पास जा सकते है!



 

       3. तीसरा तरीका है नारियल का पानी ! 

नारियल पानी एक स्वच्छ और कीटाणु रहित माध्यम है जो की इंजेक्शन में इस्तेमाल किए जाने वाले सलाइन के समकक्ष होता है 



आप किसी कप में नारियल पानी डाल कर उसी में टूटे हुए दांत को लेकर आ सकते है !

ये बात आप जरूर समझ लें कि टूटे हुए दांत को दुर्घटना के 6 घंटे के अंदर ही दिखाना सबसे लाभकारी रहेगा क्युकी इतने समय में ही दांत को दोबारा सफलतापूर्वक लगाया जा सकता है !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...