If your teeth are bad you are unable to chew gutka but you swallow everyday Will it still lead to health problems
दांत गुटका खाने की वजह से खराब हो गए हैं?
अगर आपके दांत गुटका खाने की वजह से खराब हो गए हैं और फिर भी आप गुटका चबाते हैं तो फिर आपको क्या होगा मेरे एक मरीज़ ने मुझसे यह सवाल पूछा था कि यदि मेरे सभी दांत जो है वह खराब हो गए हैं और गुटखा चबाने के बाद मैं उसको खा लेता हूं तो फिर भी क्या मुझे कोई हेल्थ में समस्या हो जाएगी ? मेरे शरीर में कोई परेशानी हो गई देखिए यह तो बिल्कुल ऐसा ही कहना होगी भाई चाहे बंदूक से गोली चला लो या तोप का गोला चला लो जान तो जाएगी!!
तो देखिए हम इस बात को इस प्रकार से समझ सकते हैं कि यदि तम्बाकू आप खाते हैं और आपके दांत सारे खराब हो गए हैं तो यह बिल्कुल सही वक्त है आप को अपने तम्बाकू खाने की आदत को छोड़ देना चाहिए !
दांतो पर क्या प्रभाव पड़ता है? भाई बहुत चलो कहते हैं कि अगर दांतों में पायरिया लग गया तो तंबाकू खा लेना चाहिए या मुंह से बदबू आ रही है तो पान मसाला खाना शुरु कर देना चाहिए लेकिन क्या यह समस्या का हल है?
क्या हमें किसी एक प्रॉब्लम को खत्म करने के लिए दूसरी प्रॉब्लम की शुरुआत कर देनी चाहिए क्या समस्या का समाधान एक समस्या है आप अपने आप से सारे सवाल एक बार पूछे?
तंबाकू खाने की वजह से यदि आपके दांत खराब हो रहे हैं और उसके साथ-साथ आप चाहते हैं कि भाई जो मसूड़ों में समस्या है पायरिया वगैरह वह तम्बाकू से ठीक हो जाए तो ऐसा पूरी तरह संभव तो नहीं है !
मैं एक गांव के क्षेत्र में में काम करता हूं कुबेरपुर पर,जो मेरी एक ओपीडी है नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज
मैंने वहा कई सारे ऐसे मरीज देखे हैं जो कि मुंह में बदबू आना या पायरिया की समस्या है उससे समाधान निकालने के लिए तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो तंबाकू वाला मंजन का इस्तेमाल शुरू कर देंगे या तंबाकू वाला कोई भी पदार्थ होगा या कोई सूखी खैनी या सुपारी ऐसी कोई चीज है खाना शुरु कर देंगे जिससे उनके मसूड़ों में जो समस्या उत्पन्न हो गई है उससे उन्हें निजात मिल जाए!
तंबाकू जो है उसमे एक ऐसा तत्व होता है निकोटिन जो कि आप के मसूड़ों को सुन्न कर देता है तो आपको कुछ समय के लिए राहत तो मिल जाती है लेकिन समस्या बनी रहती है मसूड़े जो होते हैं वह तम्बाकू के प्रभाव में सुन्न हो जाते है लेकिन जो मसूड़ों के अंदर इंफेक्शन है वह कम नहीं होता बढ़ता चला जाता है
ऐसे ही एक मरीज मेरे पास आए थे जिन्हें मसूड़ों में बहुत ज्यादा समस्या थी उनके चेहरे पर सूजन आ गई थी उन्हें गांव में किसी ने यह ज्ञान दे दिया कि तंबाकू का इस्तेमाल कीजिए और तंबाकू खाने से आपकी जो मसूड़ों में सूजन आ रही है, जो पायरिया लग रहा है वह ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनके चेहरे पर सूजन बढ़ती चली गई और तब अंत में जब उन्हें किसी ने यह कहकर डरा दिया कि अब तुम्हें कैंसर हो गया है तब वह मेरे पास आई मुझे दिखाने के लिए और यकीन मानिए उस पेशेंट का जो ट्रीटमेंट हमने किया केवल 2 हफ्ते के अंदर अंदर उनके मसूड़ों की सूजन मसूड़ों में जो पस आ रहा था वह और सारा इंफेक्शन निकल गया|
मैं इस ब्लॉग में उस वीडियो को भी साथ में डाल रहा हूं जिसमें आप देख सकते हैं कि मसूड़ों की सफाई करने के बाद किस प्रकार से उनका पस बिल्कुल ठीक हो गया तो यह इस बात का एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि यदि तंबाकू का सेवन आप कर रहे हैं केवल एक समस्या के समाधान के लिए तो उससे समस्या समाप्त नहीं हुई बल्कि और कुछ समस्याएं आपके जीवन में आ जाएंगे जिसका समाधान निकालना स्वयं डॉक्टर के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है तो इस प्रकार की गलतियां ना करें तंबाकू खाने से यदि आपके दांत खराब हो गए हैं तो तंबाकू को अभी के अभी छोड़ दें इससे आपकी समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
ईश्वर आपकी मुस्कान सदा बनाए रखें

.jpg)

.jpg)

.jpg)
टिप्पणियाँ