मुंह के छाले कही कैंसर तो नहीं?
मुंह के छाले तो हम सभी को कभी ना कभी अवश्य हुए होंगे, लेकिन क्या आप जानते है की किस तरह के छाले कैंसर का रूप ले सकते है ?
आइए आज इसी समस्या के बारे में जानकारी लेते है !
दोस्तो छाले मुख्य रूप से दो तरह के होते है
1. दर्द रहित छाले
2. दर्द वाले छाले
यदि आप तंबाकू, पान मसाला,सुपारी, खैनी, सूखी तंबाकू या चूने वाली तंबाकू आदि का सेवन करते है तो आपके मुंह में होने वाले छाले कैंसर का रूप ले सकते है!
इस प्रकार के छाले अधिकतर लाल ,सलेटी,सफेद या भूरे रंग के होते है जो की गाल के कोनों,जीभ के तरफ या होंठ के नीचे हो सकते है!
जो भी व्यक्ति तंबाकू का सेवन करते है और मुंह में किसी एक स्थान पर ही तंबाकू को दबा कर रखते है,यह छाले उसी जगह पर ज्यादातर पाए जाते है!
छाले वाली जगह सिकुड़न भरी, कटी हुई या बदरंग हो सकती है !
इस प्रकार के छाले सही समय पर इलाज न मिलने और तंबाकू न छोड़ने पर कैंसर का कारण बन जाते है!
यदि आप तंबाकू का सेवन करते है और ऐसे कोई भी लक्षण आपको दिख रहे है तो आज ही अपने निकटतम डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें क्युकी शुरुआती लक्षणों पर ही कैंसर के बनने को रोका जा सकता है! एक बार यदि ऐसे कैसी भी छाले में कैंसर बन गया तो उसका उपचार केवल ऑपरेशन द्वारा ही किया जा सकता है





टिप्पणियाँ