सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?


बता रहे है डॉ स्पर्श निगम 

किसी दुर्घटनावश ,लड़ाई में या किसी खेल को खेलते वक्त आपके चेहरे पर चोट लग सकती है जिसके कारण आपके दांत टूट सकते है और आपकी सुन्दर सी मुस्कान को ख़राब कर सकते है!
 दांत टूटने पर असहनीय दर्द होता है और सूजन भी आ  सकती है जिसके कारण आप अपनी दिनचर्या के कार्य पूरी क्षमता से नहीं कर सकते हैं !
दांत टूटने पर किन बातो का ध्यान रखना चाहिए आइये समझते हैं !

1 - खून को रोकना 

🦷
गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?


दांत टुटने पर सबसे पहले यदि मसूड़ों या होंठो से बहते खून को रोकना ज़रूरी है ! खून रोकने के लिए किसी साफ़ सूती कपडे या रुई पर जोर लगा कर खून आने वाले जगह  पर कस कर दबा लेना चाहिए ! 
दबाव कम से कम आधे घंटे तक रखना चाहिए बार बार कपडा या रुई हटा कर नहीं देखना चाहिए !
ऐसा करने से घाव से दोबारा खून आ सकता है !


2 -दांत के टूटे हुए टुकड़े को संभाल कर रखें 

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?


दांत के टूटे हुए टुकड़े को ढूंढे और संभल कर रखें ! दांत  के डॉक्टर  उस दांत के टुकड़े को वापस  जोड़ भी सकते हैं ! 
यदि दांत पूरा जड़ सहित बाहर निकल आया है तो भी उसको दोबारा मुँह के अंदर लगाया जा सकता है !दांत को फेंके नहीं !
दांत के टुकड़े या दांत को संभाल कर रखने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते है !
दांत को पानी से या कपडे से रगड़ कर साफ़ न करे ! ऐसा करने से दांत की कोशिकाएं ख़राब हो सकती है और दांत को वापस लगाने में परेशानी हो सकती है !
यदि दूध न मिले तो अपने स्वयं के थूक में दांत को डुबो कर रखें या यदि संभव  सके तो अपने मुँह के अंदर गाल के पास दबा कर रख लें !

3 -समय बहुत महत्वपूर्ण है !


जितना जल्दी हो सके , आप अपने दांत के टुकड़े या पूरे दांत को लेकर डॉक्टर से संपर्क करे !
दो घंटे से  अधिक समय होने पर आपके दांत को वापस लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है !

4 -दांत हिल जाए तो क्या करे ?

यदि चोट लगने के बाद आपके दांत हिल  गए हैं तो अपनी जीभ से बार बार दांतो को न छेड़े !
दांतो पर अधिक दबाव न डाले और डॉक्टर से  तुरंत संपर्क करे ! डॉक्टर हिलते हुए दांतो को आपस में जोड़ देते है जिस से दांत अपनी जगह पर वापस जम जाते हैं !

5 - दांत ऊपर नीचे हो गए हैं या मुँह खोलने \बंद  करने में समस्या आ रही है 

गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?


यदि आपके दांत सही तरह से पहले की तरह नहीं मिल रहे है ,मुँह  खोलने या बंद करने में समस्या आ रही है , जबड़े  को पूरी तरह से चलने में परेशानी है तो यह आपके जबड़े की हड्डी टूटने या जबड़े के किसी जोड़ के अपनी जगह से हटने के संकेत हो सकते है ! धैर्य रखे और अपने डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करे !


टिप्पणियाँ

Amit Singhal ने कहा…
Amazing information! keep it up also check out zirconia crowns in india

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...