गिरने से दांत टूट जाए तो क्या करना चाहिए ?
बता रहे है डॉ स्पर्श निगम
किसी दुर्घटनावश ,लड़ाई में या किसी खेल को खेलते वक्त आपके चेहरे पर चोट लग सकती है जिसके कारण आपके दांत टूट सकते है और आपकी सुन्दर सी मुस्कान को ख़राब कर सकते है!
दांत टूटने पर असहनीय दर्द होता है और सूजन भी आ सकती है जिसके कारण आप अपनी दिनचर्या के कार्य पूरी क्षमता से नहीं कर सकते हैं !
दांत टूटने पर किन बातो का ध्यान रखना चाहिए आइये समझते हैं !
1 - खून को रोकना
🦷
दांत टुटने पर सबसे पहले यदि मसूड़ों या होंठो से बहते खून को रोकना ज़रूरी है ! खून रोकने के लिए किसी साफ़ सूती कपडे या रुई पर जोर लगा कर खून आने वाले जगह पर कस कर दबा लेना चाहिए !
दबाव कम से कम आधे घंटे तक रखना चाहिए बार बार कपडा या रुई हटा कर नहीं देखना चाहिए !
ऐसा करने से घाव से दोबारा खून आ सकता है !
2 -दांत के टूटे हुए टुकड़े को संभाल कर रखें
दांत के टूटे हुए टुकड़े को ढूंढे और संभल कर रखें ! दांत के डॉक्टर उस दांत के टुकड़े को वापस जोड़ भी सकते हैं !
यदि दांत पूरा जड़ सहित बाहर निकल आया है तो भी उसको दोबारा मुँह के अंदर लगाया जा सकता है !दांत को फेंके नहीं !
दांत के टुकड़े या दांत को संभाल कर रखने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते है !
दांत को पानी से या कपडे से रगड़ कर साफ़ न करे ! ऐसा करने से दांत की कोशिकाएं ख़राब हो सकती है और दांत को वापस लगाने में परेशानी हो सकती है !
यदि दूध न मिले तो अपने स्वयं के थूक में दांत को डुबो कर रखें या यदि संभव सके तो अपने मुँह के अंदर गाल के पास दबा कर रख लें !
3 -समय बहुत महत्वपूर्ण है !
जितना जल्दी हो सके , आप अपने दांत के टुकड़े या पूरे दांत को लेकर डॉक्टर से संपर्क करे !
दो घंटे से अधिक समय होने पर आपके दांत को वापस लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है !
4 -दांत हिल जाए तो क्या करे ?
यदि चोट लगने के बाद आपके दांत हिल गए हैं तो अपनी जीभ से बार बार दांतो को न छेड़े !
दांतो पर अधिक दबाव न डाले और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे ! डॉक्टर हिलते हुए दांतो को आपस में जोड़ देते है जिस से दांत अपनी जगह पर वापस जम जाते हैं !
5 - दांत ऊपर नीचे हो गए हैं या मुँह खोलने \बंद करने में समस्या आ रही है
यदि आपके दांत सही तरह से पहले की तरह नहीं मिल रहे है ,मुँह खोलने या बंद करने में समस्या आ रही है , जबड़े को पूरी तरह से चलने में परेशानी है तो यह आपके जबड़े की हड्डी टूटने या जबड़े के किसी जोड़ के अपनी जगह से हटने के संकेत हो सकते है ! धैर्य रखे और अपने डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करे !




टिप्पणियाँ