यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो क्या करना चाहिए
आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है
इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है
बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं
ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिएबच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं और 12 से 13 वर्ष की आयु तक निकलते हैं
6 वर्ष की आयु से लेकर 11 वर्ष की आयु के बीच का समय मिक्स डेंटीशन पीरियड कहां जाता है यानी कि इस समय बच्चे के मुंह में दूध के और पक्के दांत दोनों ही दिखाई देने लगते हैं
दूध के दांत गिरने का सही समय 6 से 7 वर्ष की आयु से लेकर 10 वर्ष की आयु तक का होता है यदि किसी बच्चे के दूध के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु से गिरना प्रारंभ नहीं होते हैं तो जिसके कारण बच्चे के दांत आगे पीछे या अपनी जगह से किसी और स्थान पर भी निकल सकते हैं
तो अब जानते हैं कि यदि बच्चों के दूध के दांत समय पर ना गिरे तो क्या करना चाहिए
सबसे पहले बच्चों के मुंह में यह देखें कि यदि कोई दांत आगे पीछे या ऊपर नीचे तो नहीं निकल रहे, साधारणतया बच्चों के दूध के दांतों का रंग थोड़ा सफेद और पक्के दातों का रंग थोड़ा पीलापन लिए हुए होता है यदि दूध के दांत और पक्के दांत दोनों ही आगे पीछे हैं तो इसका कारण दूध के दांतों का सही समय पर ना गिरना हो सकता है यदि इस प्रकार की कोई भी समस्या आपको बच्चों के मुंह में दिखे तो दूध के दांतों का अधिक से अधिक 2 महीने का इंतजार करना चाहिए यदि दूध के दांत 2 महीने के अंतराल में नहीं गिरते हैं तो आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए
दूध के दांत समय पर ना गिरने से पक्के दांत अपने सही स्थान पर नहीं आते हैं और कई बार हड्डी के अंदर ही फंसे रह जाते हैं
यदि दूध के दांतो के समय पर नहीं गिरने से आप भी परेशान है तो इस वीडियो को देखिए
बच्चों को शुरुआती वर्ष से ही दांतो को ठीक तरह से ब्रश करने के लिए प्रेरित करें और यह प्रयत्न करें कि वह अधिक मीठे का सेवन ना करें
अधिक जानकरी के लिए संपर्क करें
8126207770
.jpg)
.jpg)



टिप्पणियाँ