नमस्कार दोस्तों सर्दियां शुरू हो चुकी है और सर्दियों के साथ ही दांतो में संवेदनशीलता होने की समस्या भी लोगों में बढ़ने लगी है क्या आप जानते हैं कि दांतों में संवेदनशीलता या सेंसिटिविटी होना सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ऐसा क्यों होता है तो चलिए आइए आज इस बारे में थोड़ा जानकारी लेते हैं
बहुत ज्यादा तापमान में गिरावट या बदलाव के कारण दांतों के अंदर के जो तत्व होते हैं वह भी फैलती और सिकुड़ने लगती हैं यानी की थर्मल चेंज जिसकी वजह से दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ने लगती है यदि आप बहुत ज्यादा ठंडे तापमान वाली जगह पर रहते हैं बहुत ज्यादा ठंडी तापमान से आपका रोजाना सामना होता है तो आपके दातों के जो तत्व है वह फैलते और सिकुड़ते हैं जिसकी वजह से आपको सेंस्टिविटी होने लगती है दांतो की ऊपर की सबसे ज्यादा कठोर सतह इनेमल है उसके अंदर दांतो का एक डेंटिन होता है जिसके अंदर छोटे-छोटे टिस्सुस होते हैं यह टिस्सुस गर्मी या सर्दी बढ़ने पर या तापमान के परिवर्तन होने पर बहुत तेजी से फैलते और सिकुड़ते हैं जिसकी वजह से सेंसटिविटी होती है और यदि आपको मसूड़ों के या जड़ों के या दांतो के इनेमल से संबंधित कोई भी परेशानी है तो यह आपके लिए सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है
तो ध्यान रखिए यदि आपके दातों में किसी भी प्रकार से सेंसटिविटी रही है जो कि सामान्य तापमान की चीजों को खाने पीने जैसे कि सादा पानी पीने या किसी अधिक तापमान या कम तापमान की चीजों को खाने पीने जैसे कि चाय कॉफी के सेवन या आइसक्रीम या किसी ठंडी चीज को खाने पर या मीठी खट्टी चीज खाने पर भी आपके दांतों में ठंडा गरम की समस्या बढ़ गई है या सेंसटिविटी होने लगी है तो फिर सर्दी के मौसम में आपको कुछ दांतो की परेशानी से जूझना पड़ सकता है तो चलिए आइए समझते हैं यदि आपके दातों में इस प्रकार से सेंस्टिविटी हो तो डेंटिस्ट आपको किन किन इलाज के बारे में सलाह दे सकते हैं
अगर आप संवेदनशीलता का अनुभव कर रहे हैं, तो दंत चिकित्सक आपके संवेदनशील दांतों के लिए इनमें से किसी एक सुधार की सिफारिश कर सकता है:
1 . फ्लोराइड एप्लीकेशन: फ्लोराइड एक प्राकृतिक खनिज है जिसे दंत चिकित्सक आपके सेंसिटिव दांतों पर लगा सकता है. यह एप्लिकेशन इनेमल को मजबूत करता है और इस प्रकार एक्सपोज्ड डेंटिन के कारण सेंसिटिवी को रोकता है.
2 . जड़ की सतहों को ढंकना: एक दंत चिकित्सक घटते मसूड़ों की समस्याओं को ठीक करने के लिए सीलेंट लगा सकता है.
3. माउथ गार्ड बनाना: अगर आप अपने दांतों को जकड़ते या पीसते हैं, तो एक डेंटिस्ट एक माउथ गार्ड बना सकता है जिससे आपको नींद में अपने दांतों को नुकसान होने से बचाया जा सके. यह जबड़े के दर्द में भी मदद कर सकता है.
4. रूट कैनाल ट्रीटमेंट: रूट कैनाल प्रोसेस के दौरान दंत चिकित्सक क्षतिग्रस्त दांत के अंदर के नरम पल्प को हटा देता है. गहरे सड़न या टूटे हुए दांत की समस्याओं को ठीक करने के लिए इसकी अनुशंसा की जाती है.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
8126207770
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
टिप्पणियाँ