सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH?

WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH?

क्या मास्क पहनने  से दांतो में सड़न हो सकती है?

जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आती तब तक आपका मास्क ही आपकी वैक्सीन है !
WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH?
मास्क पहनने का सही तरीका !




कोरोना काल में मास्क हमारे जीवन का अभिन्न अंग हो चूका है और भारत सरकार मास्क से जुड़े नियमो को लेकर काफी सख्त है जिसके कारण मास्क न पहनने पर जुर्माना व् कई सामाजिक स्थानों पर प्रवेश के लिए मास्क की अनिवार्यता जैसे नियम बना दिए गए है !

घर का सामान लाना हो, पेट्रोल पंप जाना हो या किसी और काम से आपको घर से बहार निकलना हो तो मास्क पेहेनना बहुत आवश्यक है जिस से आप और आपका परिवार कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षित रह सके !

लेकिन हाल ही के कुछ मामलो को यदि देखा जाये तो पूरे  समय मास्क पहने रहने से एक नए तरह के मुख स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना लोगो को करना पड़ रहा है जिसको दुनिआ भर के डेंटिस्ट्स ने मास्क माउथ की संज्ञा दी है !

क्या है  ये मास्क माऊथ ?

यदि आपको लम्बे समय से मास्क पहने रखने के कारण मुँह से बदबू आने की समस्या आने लगी है तो यह मास्क  माउथ होने के शुरूआती लक्षण हो सकते है !


मास्क माउथ के कारण  न केवल मुँह से बदबू आना बल्कि कुछ केसेस में दांतो में सड़न व् मसूड़ों में सूजन जैसी समस्या भी सामने आयी है !
WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH?



क्यों होता है ये मास्क माउथ ?

मुँह से बदबू आने का मुख्य कारण है मुँह में लार का काम बनना ! हमारे मुँह में बनने वाली लार मुँह में उत्पन्न होने वाले एसिडिक तत्वों को सही स्तर पर बनाये रखती है जिस से दांतो में सड़न व् मसूड़ों में इन्फेक्शन एवं सूजन नहीं होती है !


जब हम मास्क पहनते है तो हमारी नाक पूरी तरह से खुल नहीं पाती है जिसके कारण हम भूलवश मुँह से सांस लेने लगते है जिसके कारण मुँह सूखता है और लार ठीक  तरह से बन नहीं पाती है !
लार की मात्रा काम होने पर हमको मुँह से बदबू आना ,दांतो में सड़न और मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याए होने लगती हैं !


मास्क लगाने पर नाक के पूरी तरह से न खुलने को हम सभी ने ज़रूर अनुभव किया होगा जिसके कारण कई लोग मास्क पहनते समय नाक को खुला छोड़ देते है ,जो की मास्क पहनने का  सही तरीका  नहीं है !

WEARING A MASK CAN CAUSE CAVITIES IN TEETH?



मास्क माउथ से कैसे बचे ?

1 -खूब सारा पिए !

अच्छे से पानी पीना बहुत ज़रूरी है ! मास्क पहने होने के कारण लोग बार बार पानी नहीं पीते है !ऐसा करने से आपका मुँह सूखता है और आपको मास्क माउथ की परेशानी हो सकती है ! ऐसे रोज़ जिनको बहुत लम्बे समय तक मास्क पहना रखना होता है उनको सही मात्रा में पानी पीना बहुत आवश्यक है !

2 -खाने के परहेज़ 

कॉफी ,  बहुत अधिक चीनी युक्त खाद्य पदार्थ व् जंक फ़ूड आपके दांतो के सड़न का कारण बनते है और मुँह को सूखा भी कर देते है !अपने खाने में ताज़ा फल व् फाइबर युक्त खाद्य पदार्थो को अवश्य शामिल करे !

3 -अपना मास्क प्रतिदिन साफ़ करे !

गन्दा मास्क पहने रखने से न केवल मुख की समस्या होती है बल्कि गले के फंगल इन्फेक्शन का भी खतरा हो सकता है !

4 -मुँह के स्वास्थ्य का ध्यान रखे -

दो बार ब्रश अवश्य करे !हर 6 महीने में डेंटिस्ट के पास एक चेकअप अवश्य करवाए !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...