सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

KADHA PEENE SE MUH ME CHAALE HO GAYE HAIN?

 काढ़ा पीने से मुँह में छाले हो गए हैं ?

काढ़ा पीने से मुँह में छाले हो गए हैं ?


कोरोना वायरस के कारण सैनिटाइज़र , मास्क के अलावा लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने  के लिए तमाम तरीके अपना रहे है !

क्या मास्क पहनने से मुँह से बदबू या दांतो में सड़न  हो सकती है?जाने इस वीडियो में !


कोरोना काल में  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग रोजाना काढ़ा बनाकर पी रहे हैं. ये बात सच है कि काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. आयुर्वेद में काढ़ा पीने का बहुत महत्व है. इस मौसम में बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार की ओर से भी लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है साथ ही बनाने का तरीका भी बताया जा रहा है! आयुष मंत्रालय ने काढ़ा बनाए जाने के लिए कई दिशानिर्देश भी दिए है जिनको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है 


क्या आप जानते हैं कि जो काढ़ा आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है उसका ज़रूरत से ज्यादा सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है.!
मेरे स्वयं के पिछले कुछ महीनो के मरीज़ो के साथ हुए अनुभव से, अधिक मात्रा में काढ़ा पीने से होने वाले दुष्प्रभावों को मैं आपके साथ साझा करने का प्रयास यहाँ कर रहा हूँ !


अधिक मात्रा में काढ़ा पीने से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते है ! आईये उनको जानते है 

-पेट बहुत ज्यादा गैस बनना और जलन होना
-दांतो में झनझनाहट होना 
- नाक से खून बहना और सूखापन रहना
- मुंह में छाले हो जाना
- एसिड बनना और अपच की समस्या होना
- बार-बार पेशाब जाना  और जलन होना

काढ़ा पीने से मुँह में छाले हो गए हैं ?

 काढ़ा पीने से मुँह में छाले हो गए हैं ?




मेरे पास पिछले कुछ समय में मुँह और गले में छाले बनने के साथ दांतो में झनझनाहट के भी कुछ केसेस आये है जिनको अधिक मात्रा में काढ़ा पीने के कारण ऐसी समस्याओ का सामना करना पड़ा है !
काढ़ा बनाने में प्रयोग होने वाले मसाले अधिकतर शरीर में गर्मी को बढ़ाते है जिसके कारण पेट में गैस बनना और जलन होना ,गरमागरम काढ़ा पीने से मुँह और गले में छाले होना ,बहुत अधिक नीम्बू के रस के इस्तेमाल के कारण दांतो में खट्टा लगना या झनझनाहट होना  आदि समस्याए होने लगती है !

यदि काढ़ा अधिक पीने से आपको ऐसी समस्या है तो क्या करना चाहिए ?


1 -यदि आपको पहले से ही एसिडिटी या गैस  की समस्या है तो  काढ़ा न पिए,इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप च्यवनप्राश का प्रयोग कर सकते है !
2 - यदि निम्बू के रस के अधिक सेवन से आपको दांतो में खट्टा या झनझनाहट लग रही है तो विटामिन सी की गोलियों का प्रयोग करे या नींबूपानी को स्ट्रॉ से पिए !
3 - यदि मुँह में छाले हो गए है तो उस पर LIGNOCAINE युक्त ओरल जेल का प्रयोग करे !
4 - बहुत अधिक मसाले वाला काढ़ा पीने से अधिक प्यास लगती है जिसके कारण बार बार पेशाब जाने या पेशाब में जलन जैसी समस्या होने लगती है !
5 -याद रखे काढ़ा थोड़ी मात्रा में नियमित रूप से पीने पर ही उसके अच्छे परिणाम मिलते है ! बहुत अधिक काढ़ा एक दो दिन पीने से आपको बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़  सकता है !आधा कप काढ़ा दिन में एक या दो बार पीना पर्याप्त है !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...