सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

HOW TO MAINTAIN YOUR DENTAL CROWN?

 

HOW TO MAINTAIN YOUR DENTAL CROWN?

मैंने दांतो का कैप लगवाया है मुझे क्या करना चाहिए?
HOW TO MAINTAIN YOUR DENTAL CROWN
दांतो की कैप की देखभाल कैसे करे ?आईये जानते है 


 बता रहे है डॉ स्पर्श निगम

आमतौर पर दांतो की कैप दांतो की नस का इलाज़(आर सी टी ) या दांतो के कमज़ोर होने पर लगायी जाती है, लेकिन कई बार दांतो की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी दांतो पर कैप लगायी जाती है

कैप लगाने के बाद आपको किन बातो का ध्यान रखना चाहिए,आईये जानते है




1- कैप लगने के आधे घंटे तक कुछ खाए पिए नहीं ,कैप लगने के 24 घंटे तक कोई कठोर या मुंह में चिपकने वाली वस्तु का सेवन ना करे!



ऐसा करने पर कैप निकल सकता है क्युकी आपके कैप को अच्छे से फिक्स होने में 24 घंटे का समय लगता है,यदि उसके पहले ऐसा कोई उठाने या घुमाने वाला दबाव लगने से कैप निकल सकता है!

2- कैप के पास ब्रश अवश्य करे!

ब्रश करने से कैप ना ही निकलता है और न ही घिसता है 

 जी हां ये अत्यन्त आवश्यक है कि आप कैप लगे हुए दांतो को ब्रश ज़रूर करे, ऐसा ना करने पर कैप के आस पास वाले दांतो पर खाना जमने लगता है जिसके कारण मसूड़ों से सम्बन्धित समस्या होने लगती है व दांतो में दोबारा सड़न होने लगती है!

ब्रश करने से कैप निकलता नहीं है,घबराए नहीं अपने दांतो को अच्छे से साफ करे!

3- क्या मेरा कैप अपने आप निकल सकता है?
बहुत अधिक चिपकने वाली टॉफ़ी या च्युइंग गम से कैप निकल सकता है 

जी नहीं आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है कि कैप फिक्स होने के बाद निकल जाए , ज़्यादातर कैप कोई बहुत चिपचिपा पदार्थ खाने या दांत के कमजोर होने पर ही निकलता है!कई बार कैप अच्छे से फिक्स ना होने पर भी वो निकल आता है

कैप के निकलने पर घबराए नहीं,उसको संभाल कर रखे और डॉक्टर से दोबारा संपर्क करे,कैप को दोबारा फिक्स कर दिया जाता है!

4- क्या कैप लगने के बाद मेरा दांत दोबारा खराब हो सकता है?

मेटल सिरेमिक की कैप कुछ समय के बाद घिस जाती है जिसके कारण कैपिंग ऐसी दिखने लगती है 


 जी हां यदि आप अपने दांतो की नियमित देखभाल और दो बार ब्रश नहीं करेंगे तो ऐसा हो सकता है! ईश्वर ने हमें दांत जीवन भर खाना खाने के लिए दिए है,यदि हम उनका ध्यान नहीं रखेंगे तो उनमें सड़न हो जाएगी,और ऐसा आपके कैप के साथ भी हो सकता है!

5-  क्या कैप लगवाने के बाद दर्द दोबारा हो सकता है?

कैप लगने के बाद उसके आस पास सफाई रखना बहुत ज़रूरी है वरना बाकी दांतो में सड़न हो सकती है 

आमतौर पर कैप लगवाने के कुछ दिनों तक थोड़ा दबाव या हल्का दर्द या कुछ ठंडा गरम जैसा लग सकता है जो की 15-20 दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है!

लेकिन यदि आपको लगातार दर्द हो,दांतो के पास कोई सूजन आए या रात को सोते समय दर्द हो तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें यह किसी इंफेक्शन के कारण हो सकता है!





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...