सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना वायरस और मुख के स्वास्थ्य का क्या संबंध है ?

कोरोना वायरस और मुख के स्वास्थ्य का क्या संबंध है ?
कोरोना वायरस और मुख के स्वास्थ्य का क्या संबंध है ?
कोरोना वायरस और मुख के स्वास्थ्य का क्या संबंध है ? 


कोरोनावायरस महामारी के बारे हम सभी जानते है व भारत सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों से हम सभी भलीभांति परिचित है जैसे मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी का नियम एवं खुली जगह पर ना थूकना आदि; परन्तु एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना जिसका हम सभी को अब तक ज्ञान नहीं है वह जानकारी आज मैं आप सभी के साथ साझा करने का प्रयास कर रहा हूं
विश्व स्वस्थ्य संगठन द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट 


जैसा कि हम सभी जानते है कि कोरोनावायरस एक सूक्ष्म बूंदों द्वारा फैलने वाला इंफेक्शन है जिसके कारण हम सभी को खांसते या छींकते समय मुंह को ढकने व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा जाता है!

मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है 

यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति की लार में या नाक से निकले किसी भी तरल पदार्थ से दूसरे व्यक्तियों में फ़ैल सकता है,इसलिए यदि मुंह में उत्पन्न होने वाली लार में ही इस वायरस को समाप्त कर दिया जाए तो इसके संक्रमण के प्रसार को भी रोका जा सकता है!

बात करते समय ,खांसते या छींकते समय मुंह से निकली लार की सूक्ष्म बूंदों से यह वायरस अपना प्रसार करता है और इसलिए  लार में मौजूद वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए माउथवॉश और टूथपेस्ट बहुत अधिक प्रभावी है!
माउथवाश आपके मुँह में उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया व् वायरस को समाप्त कर देते है 


हाल ही में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के अनुसार माउथवॉश में उपयोग होने वाले एंटीसेप्टिक उत्पाद जैसे कि क्लोरहेक्सीडीन , हाइड्रोजन पेरोक्साइड व बीटाडीन आदि के प्रयोग से कोरोनावायरस के मरीजों में वायरस का प्रभाव कई घंटो तक समाप्त रहा और इसके द्वारा कोरोनावायरस के फैलने का खतरा भी कम हो गया !


जैसा कि हम सभी जानते है कि साबुन पानी या अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग से वायरस समाप्त हो जाता है क्युकी ऐसा करने से वायरस की सुरक्षा परत समाप्त हो जाती है और वायरस निष्क्रीय हो जाता है! 

उसी प्रकार माउथवॉश और टूथपेस्ट के प्रयोग से कोरोनावायरस को समाप्त किया का सकता है !

वायरस को हराना है !देश को जीतना है !


इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन है कि कहीं बाहर से आने के बाद जैसे हम अपने हाथो को अच्छी तरह से साफ करते है ,उसी प्रकार एक माउथवॉश का प्रयोग भी अवश्य करे! 

कोरोनावायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दो ढक्कन माउथवॉश (20 मिली) को मुंह में रखकर 40 से 60 सेकंड तक गले तक ले जाते हुए घुमाए और थूक दे! ऐसा करने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ ना खाए ना ही पानी से कुल्ला करें! 

दो मिनट तक टूथपेस्ट से दांतो को साफ करने से भी कोरोनावायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है!

कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए हम सभी स्वास्थ्यकर्मी प्रयासरत है ,आपका सहयोग ही इस बीमारी से लड़ने का वरदान है!



इमरजेंसी नंबर -7599118261
वॉट्सएप नंबर-8218292338

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...