सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या कोरोना वायरस के समय दांत का इलाज़ करवाना सुरक्षित है?

क्या कोरोना वायरस महामारी  के समय दांत का इलाज़ करवाना सुरक्षित है?


बता रहे है डॉ स्पर्श निगम !


जैसा की हम सभी जानते है की देश इस समय कोरोना वायरस नाम की एक भयानक महामारी से लड़ रहा है और हम सभी का अपने अपने घरो में सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है,परन्तु ऐसे समय में हमारे मन में अनेक तरह की भ्रांतिया व्  विचार आते है जिनको समय पर एक विशेषज्ञ द्वारा सुलझाना आवश्यक है 
आज इसी प्रयास में मैं आप सभी के एक महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर देने का प्रयत्न कर रहा हूँ !




जैसा की  भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों में कहा  गया है की इस महामारी के समय सभी रूटीन व् गैर आवश्यक सर्जरी या इलाज़ को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाता है ,दांत का इलाज़ भी इनमे से एक उदाहरण है 

इसलिए यदि बहुत ज़्यादा आवश्यक  होने  पर या डॉक्टर द्वारा बताई गयी दवा लेने के बाद भी दर्द में या सूजन में आराम नहीं होता है तो इस अवस्था में डॉक्टर के व्यक्तिगत सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है !

भारतीय दन्त परिषद् ( DENTAL COUNCIL OF INDIA) द्वारा ज़ारी दिशा निर्देशों के अनुसार दन्त रोगो को इन श्रेणियों में रखा गया है 

1 इमरजेंसी उपचार जिसके अंतर्गत आते है 


-मुँह या दांत से लगातार तेज़ खून बहना 
-बहुत अधिक सूजन होना जिसके कारन सांस लेने में  परेशानी होना 
-चेहरे या जबड़े की चोट या हड्डी टूटना 

2 आवश्यक दन्त उपचार जैसे 

-दांतो की नस में इन्फेक्शन के कारण तेज़ दर्द 
-अक्ल दाढ़ निकलते समय होने वाला दर्द 
-दांत की वजह से मसूड़े या चेहरे में सूजन 
-दुर्घटनावश दांत का टूटना 
-टाँके काटना 

3 रूटीन या गैर ज़रूरी उपचार जैसे 

- दांतो का चेक अप 
-दांतो की सफाई 
-दांतो की फिलिंग या मसाला भरना 
-दांतो की कैप लगाना 
-दांतो पर ब्रेसेस लगाना (ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट )

एक दन्त चिकित्सक होने के नाते हम सबका पहला उद्देश्य कोरोना वायरस से आपकी सुरक्षा करना है इसलिए हम आपको सलाह देते है की यदि आपके दांतो में कोई भी समस्या हो तो पहले हमसे फ़ोन पर या व्हाट्सऐप के द्वारा परामर्श ले उसके बाद ही व्यक्तिगत परामर्श के लिए क्लिनिक पर दिखाने आये !

फ़ोन पर बात करने के लिए नंबर -7599118261 
व्हाट्सऐप नंबर -8218292338 




कृपया सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करे ,स्वस्थ रहे ,घर पर रहे और सदैव मुस्कुराते रहे !

सेवा परमो धर्म 
डॉ स्पर्श निगम 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...