सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है ?

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है ?

बता रहे है डॉ. स्पर्श निगम  

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है |

 
आज कल के दौड़ भाग और तनाव वाले जीवन में सर दर्द होना एक बहुत आम बात हो चुकी है, परन्तु किसी भी प्रकार के सर दर्द को नज़रअंदाज़ करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है !

सर दर्द होने के अनेक कारणों की पहचान करी जा चुकी है परन्तु क्या आपको पता है कि सर दर्द का एक कारण आपके दांत भी हो सकते है 

आपके दांत आपके शरीर से जुड़ा हुआ एक मुख्य अंग है व् आपके चेहरे व् मुख से जुड़े हुए अन्य अंगो जैसे कि कान ,नाक ,आंख आदि के साथ मिलकर परस्पर सामंजस्य में रहते है 

यदि  इनमे से किसी भी अंग या अंग प्रणाली में किसी प्रकार का अवरोध हो तो इनके काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है जिसका एक परिणाम सर का दर्द हो सकता है !

दांतो की वजह से सर में दर्द होने के क्या कारण हो सकते है आइए जानते है !

1 - दांतो में लम्बे समय से सड़न होना 

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है |

यदि आपके दांतो में लम्बे समय से सड़न है या कोई इन्फेक्शन की स्थिति (बार बार पस आना या मसूड़ों का सूजना )है तो दांतो की वजह से आपके सर में दर्द होता है जिसको दांतो का इलाज करके ठीक किया जा सकता है !

2 -सोते समय दांत किटकिटाने की आदत की वजह से 

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है |


यदि आपको सोते समय दांत किटकिटाने की या कोई कार्य करते समय अनजाने में दांत पीसने  की आदत है तो इस कारण से भी आपके सर पर दोनों कानों के पास तेज़ दर्द हो सकता है !
दांतो के लगातार पीसने या किटकिटाने की वजह से जबड़े की मांसपेशिया थक जाती है जिसकी वजह से कान के ऊपर दर्द होने लगता है !
यदि आपके दांत काफी घिस गए है या खाना चबाने में तकलीफ होती है तो ऐसी स्थिति में अपने दन्त चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें !

3 - अकल दाढ़ की वजह से 

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है |

यदि आपकी अक्ल दाढ़ टेढ़ी निकल रही है या अक्ल दाढ़ में कोई इन्फेक्शन है तो इसके कारण भी आपको आपके सर में दर्द हो सकता है जो की कान से होता हुआ आधे सर में होता है !

4 - दांत की नस में इन्फेक्शन होने पर 

क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है |

दांत की सड़न जब दांत की नस तक पहुंच जाती है तो इसके कारण रात को सोते समय दांत के साथ आधे सर में तेज दर्द होता है!दांतो की नस में इन्फेक्शन होना भी दांतो की वजह से सर में होने वाले दर्द का एक कारण है जिसके समाधान के लिए आपको अपने दन्त चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए !


आशा करता हूँ की यह लेख आपके सर दर्द के कारणों को अच्छी तरह से समझने  में आपकी मदद अवश्य करेगा !
क्या दांतो की वजह से सर में दर्द हो सकता है |

अपना नंबर लगाने के लिए संपर्क करे - दिलीप दिवाकर  7599118261 
व्हाट्सप्प नंबर -8218292338 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...