सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WHAT ARE DENTAL IMPLANTS?

WHAT ARE DENTAL IMPLANTS AND WHY SHOULD I GET THIS TREATMENT?
डेंटल इंप्लांट क्या है और यह हमें क्यों लगवाना चाहिए ?




आप सभी ने किसी ना किसी माध्यम से डेंटल इंप्लांट के बारे में अवश्य सुना होगा या आपके दंत चिकित्सक ने आपको इसके बारे में अवश्य अवगत करवाया होगा। हमारे पास आने वाले कई मरीज़ों के द्वारा पूछे गए सवाल व उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहा हूं।


डेंटल इंप्लांट क्या है?

डेंटल इम्प्लांट एक या एक से अधिक अथवा पूरी बत्तीसी लगाने के लिए एक आधुनिक तकनीक है 


डेंटल इंप्लांट किसी दुर्घटनावश टूटे हुए दांत ,मसूड़ों की बीमारी व दांतो की सड़न या किसी अन्य कारण द्वारा निकाले जा चुके दांतो को वापस लगाने की एक विधि है जिसमें टाइटेनियम धातु का एक पेंच(इंप्लांट) आपके जबड़े की हड्डी में पूर्णतया दर्द रहित तरीके से लगाया जाता है और फिर इसी पेंच(इंप्लांट) की सहायता से फ़िक्स दांत लगा दिए जाते है!

आपने अक्सर सुना होगा कि किसी व्यक्ति के दुर्घटना के बाद हाथ या पैर की हड्डी में रॉड (ऑर्थो इंप्लांट) लगी है,यह रॉड भी टाइटेनियम धातु की बनी होती है ,उसी प्रकार से डेंटल इंप्लांट टाइटेनियम धातु के छोटे पेंच(इंप्लांट) की तरह होती है जिस से दांतो को दोबारा जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है!




डेंटल इंप्लांट क्यों लगवाना चाहिए ?


-डेंटल इंप्लांट फ़िक्स दांत लगाने की सबसे आधुनिक तकनीक है जिस पर वर्षों का अनुसंधान किया गया है व असंख्य मरीज़ इसका लाभ उठा चुके है और अपने मनपसंद भोजन का सेवन कर पा रहे है!

-डेंटल इंप्लांट की विश्वसनीयता बहुत अधिक है व इसकी सफल होने की संभावना 95-98% तक रहती है!

- डेंटल इंप्लांट एक पूर्णतया दर्द रहित तकनीक है, जिसके द्वारा आपके दांत निकल जाने के बाद उसी जगह पर जबड़े की हड्डी में दांत लगा दिया जाता है जो कि आपके जबड़े की हड्डी को पिचकने से बचाता है व अन्य सामान्य दांतो को कोई नुकसान नहीं पहुंचने देता है!

- दांत लगाने की अन्य तकनीक जैसे कि फ़िक्स क्राउन व निकाल कर लगाने वाले दांतो में आपके बचे हुए दांतो की सहायता लेनी पड़ती है परन्तु डेंटल इंप्लांट अपने आप में ही एक सम्पूर्ण विधि है जिसमें आस पास के दांतो के होने या ना होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है तथा अन्य किसी दांत में किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है!

डेंटल इंप्लांट को लगाने के क्या संकेत है ?

- दुर्घटनावश टूटे हुए सामने के या पीछे के दांत

- मसूड़ों की बीमारी जैसे कि पायरिया से कमजोर हो चुके दांतो को हटा कर नए फ़िक्स दांत लगाने के लिए

- अधिक आयु के व्यक्ति जिनके सभी दांत गिर चुके है

- आर सी टी (दांत की नस का इलाज) के विफल होने या बार बार इंफेक्शन होने पर

- अन्य किसी भी कारण से खराब या सड़े हुए दांतो को हटा कर फ़िक्स दांत लगाने के लिए





डेंटल इंप्लांट किन कारणों से नहीं लगाए जा सकते है ?


- डायबिटीज़ के रोगी जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा हो तथा  HbA1c  7 से ऊपर होने पर
- बहुत अधिक धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में
- जबड़े की हड्डी में किसी बीमारी या ख़राबी होने पर
- मसूड़ों के बहुत अधिक इंफेक्शन होने पर

डेंटल इंप्लांट लगाने के पहले कुछ एक्स रे व खून की रूटीन जांच करवाई जाती है जो की अत्यंत आवश्यक है, इस से इंप्लांट लगाने के बाद आने वाली किसी भी परेशानी को पहले ही ठीक कर दिया जाता है !
यदि किसी अतिरिक्त सर्जरी या हड्डी की जांच करवानी हो तो इसके बारे में पहले ही मरीज़ को जानकारी दे दी जाती है


डेंटल इम्लांट्स का शुरूआती खर्चा 10000  से है जिसमे भिन्न भिन्न तरह के इम्प्लांट अलग अलग विशेषताओं के साथ उपलब्ध है 


डेंटल इंप्लांट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप मुझसे परामर्श ले सकते है


नंबर लगाने के लिए संपर्क करें -8126207770 दिलीप दिवाकर
वॉट्सएप नंबर -8218292338
वेबसाइट - http://www.drsparshmultispecialitydental.in/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...