सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WHAT TO DO AFTER DENTAL ANAESTHEISA

WHAT TO DO AFTER DENTAL ANESTHESIA
मेरे मुँह में सुन्न करने का इंजेक्शन लगा है मुझे क्या करना चाहिए ?

WHAT TO DO AFTER DENTAL ANAESTHEISA
दांतो में इलाज के लिए कई बार इंजेक्शन लगवाने की ज़रूरत पड़ती है 
दांतो का इलाज़ दर्दरहित करने के लिए डॉक्टर आपके दांत व् उसके आसपास सुन्न करने का इंजेक्शन लगाते हैं जो की आपके इलाज़ को सुविधाजनक व् सहज बनाता है

दांतो के निम्नलिखित इलाज़ के लिए सुन्न का इंजेक्शन लगाने की आवश्यकता होती है -

  1. दांत निकलवाते समय 
  2. दांतो की नस का इलाज़ करवाते समय (आर सी टी )
  3. मसूड़ों की सर्जरी करते समय 

सुन्न  करने का इंजेक्शन अधिकतर दर्दरहित रहता है परन्तु मसूड़ों में किसी तरह का इन्फेक्शन होने पर पहले जेल या स्प्रे लगाकर फिर सुन्न का इंजेक्शन लगाया जाता है

सुन्न के इंजेक्शन का असर साधारणतया दो से तीन घंटे तक रहता है परन्तु किन्ही कारणों की वजह से यह चार से पांच घंटे तक रह सकता है
.पांच घंटे से अधिक सुन्न का असर रहने पर अपने दन्त चिकित्सक से संपर्क करे 

मेरे मुँह में सुन्न करने का इंजेक्शन लगा है मुझे क्या करना चाहिए ?


  1. सुन्न का असर दो से तीन घंटे में अपने आप चला जाता है ,बार बार उसे चेक करने की कोशिश न करे ऐसा करने पर गाल ,होठ या जीभ पर छाले हो सकते है 
    इस तरह के छाले सुन्न की हुई जगह को दांतो से चबा लेने के कारण होते है 
  2. सुन्न करने के बाद ऐसा लगता है जैसे चेहरा सूज गया है या बहुत भारी हो गया है ,बोलने में या थूकने में कठिनाई होती है इसीलिए आपको सलाह दी जाती है की सुन्न का असर रहने तक ज्यादा बोले नहीं और चबाने वाली कोई भी चीज न खाये 
  3. सुन्न करने के अगले चौबीस घंटे तक कोई भी गरम वस्तु जैसे की चाय, कॉफ़ी ,गरम सब्ज़ी ,गरम दाल या सूप आदि का सेवन न करे! हल्का गुनगुना या ठंडा कर के ले सकते है परन्तु एकदम गरमागरम न खाये!ऐसा इसलिए कहा जाता है क्युकी मुँह सुन्न होने के कारण आपको गरम की अनुभूति या एहसास नहीं होगा और आप अपने आप को जला सकते है!
  4. सुन्न करने के इंजेक्शन के असर जाने के एक घंटा पहले डॉक्टर द्वारा लिखी गयी दवाये अवश्य खा ले !ऐसा न करने पर सुन्न का असर ख़तम होते ही आपको दर्द होगा और आपको परेशानी बढ़ सकती है !



यदि आपके मन में कोई सवाल है या दन्त रोग सम्बन्धी कोई सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे मैं आपके सवालो का जवाब देने की कोशिश करूँगा !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...