सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

HOW TO TACKLE TOOTH PAIN AT HOME

HOW TO TACKLE TOOTH PAIN AT HOME
अचानक दांत में दर्द हो तो क्या करना चाहिए !

HOW TO TACKLE TOOTH PAIN AT HOME
दांत का दर्द कभी भी किसी भी वक्त हो सकता है !

दांत का दर्द मनुष्य को होने वाले अनुभवों में से सबसे भयावय अनुभव है जिसके कारण आपको अपनी दिनचर्या में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है 

कई बार ऐसा होता है कि दांत का दर्द होने पर डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं हो पाता है जिसकी वजह से समय पर इलाज नहीं मिल पाता है इसीलिए आज हम इस विषय पर जानकारी देंगे 

दांत में अचानक दर्द होने के क्या कारण हो सकते है आइए इसके बारे में समझते है! 

1 यदि आपके दांत में बहुत लम्बे समय से ठंडा गर्म लग रहा है तो यह आपके दांत में होने वाले दर्द का कारण बन सकता है! दांत में ठंडा गर्म लगने को नजर अंदाज़ नहीं करना चाहिए और अपने दन्त चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए 

2 यदि आपके दांतो में खाना फसने की समस्या है तो यह आगे जाकर दांतो में सड़न उत्पन्न कर सकता है जिसके कारण आपको दांत में अचानक दर्द हो सकता है ! प्रति 6 महीने में आपको दांतो की सफाई अवश्य करवानी चाहिए !

3 यदि आपके दांत में कोई सड़न या कैविटी है तो यह आपके दांत में अचानक होने वाले दर्द का कारण बन सकता है इसीलिए आपको अपने दन्त चिकित्सक के पास जाकर आपके दांत में हुई कैविटी को सही करवा लेना चाहिए !

4 यदि आपके मसूड़ों में से ब्रश करने पर खून आता है तो यह एक तरह के मसूड़ों में होने वाले इन्फेक्शन का संकेत है ,जिसके कारण आपके दांतो में अचानक दर्द हो सकता है !यदि समय रहते अपने दन्त चिकित्सक से जाँच करवा ली जाए तो इस प्रकार के दर्द से बचा जा सकता है !

दांत में अचानक दर्द होने पर क्या करना चाहिए ?

HOW TO TACKLE TOOTH PAIN AT HOME
दांत में दर्द होने पर क्या करना चाहिए, बता रहे है डॉ.स्पर्श निगम 

1 दांत में अचानक दर्द होने पर लौंग का तेल बहुत लाभकारी होता है! दर्द वाली जगह पर लौंग का तेल या लौंग को पीस कर लगाने से दांत के दर्द में कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है 

2 आपके दांत में होने वाले अचानक दर्द के लिए आप सभी के घर में पाई जाने वाली दवाई पेरासिटामोल (1000 mg) या ब्रूफेन (400 mg)ले सकते है !यह दोनों दवाइयाँ आम सर्दी जुखाम बुखार में इस्तेमाल की जाती है !
किसी भी एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बिना दन्त चिकित्सक की सलाह के नहीं करना चाहिए क्योकि इन  दवाइयों का  इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक हो सकता है!
दवाइयों से दर्द बंद न होने पर दन्त चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें! इस लेख के अंत में हमारा हेल्पलाइन नंबर दिया गया है आवश्यकता पड़ने पर आप हमसे संपर्क कर सकते है
 (चौबीस घंटे सातों दिन उपलब्ध )

3 आपके दांत में दर्द होने पर गर्म चीजें (जैसे कि चाय, कॉफ़ी )  मीठी चीजें व् कठोर चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि ऐसा करने पर आपके दांत में दर्द और अधिक बढ़ सकता है!

4 आपके दांत में दर्द के दौरान आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार की कोई भी सूजन आती है तो केवल ठंडे पानी या बर्फ से सिकाई करनी चाहिए ! किसी भी गर्म चीज से सिकाई करने पर सूजन और बढ़ सकती है!

5 दांत के दर्द से बचने के लिए किसी भी नशीली वस्तु जैसे की तम्बाकू आदि का सेवन न करे ,ऐसा करना बहुत बड़ी बेवकूफी होती है क्युकी ये सब कैंसर के कारण बनते हैं !

HOW TO TACKLE TOOTH PAIN AT HOME

हमारा हेल्पलाइन नंबर जो कि चौबीस घंटे उपलब्ध है -
कॉल करें -7599118261
व्हाट्सप्प -8218292338

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...