BAD BREATH CAUSES AND REMEDIES
मेरे मुँह से दुर्गन्ध क्यों आती है ?
मुँह से बदबू आना एक बहुत ही लज्जाकारी अनुभव है जिसके कारण आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है !
मुँह से बदबू आने की वजह से लोगो के सामने असहजता व् आत्मविश्वास की कमी का एहसास होता है !
यदि आपका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है परन्तु आपके बोलने में आपके मुँह की बदबू के कारण सामने वाले व्यक्ति को घृणा होती है ,तो यह आपके लिए एक चिंता का विषय है
मुँह की बदबू को हटाने के लिए सबसे पहले उसके कारणों को समझना होगा जिससे यह समस्या सदा के लिए दूर हो जाये !
1- मुँह में पायरिया होना
मुँह में बदबू आने का सबसे बड़ा कारण है पायरिया का होना !मसूड़ों में लम्बे समय तक गंदगी जमा होने के कारण दांतो में पायरिया लग जाता है जिसके कारण मसूड़ों से खून आना,पस बनना ,दांतो का हिलना व् मुँह से बदबू आना आदि लक्षण होने लगते है !
प्रति 6 महीने में अपने दांतो की सफाई कराना आपको पायरिया से सदा के लिए सुरक्षित रख सकता है
2- डायबिटीज के कारण
जी हाँ ,डायबिटीज भी मुख से बदबू आने का एक बहुत बड़ा कारण है !रक्त में इन्सुलिन की कमी होने पर शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोस की बजाय वसा (FAT)का इस्तेमाल करने लगता है जिसके कारण कीटोसिस (DIABETIC KETOSIS) होने लगती है जिसके कारण मुँह से बदबू आने लगती है जिसको विज्ञानं की भाषा में कीटोन ब्रीथ कहा जाता है !
केटोसिस के कारण मुँह से सड़े हुए फल या नेल पोलिश रिमूवर जैसी बदबू आती है
डायबिटीज के रोगियों को विशेषकर वह रोगी जो लगातार इंसुलिन लेते है ,उनको दन्त रोग चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए व् समय समय पर डायबिटीज की जांच करवाते रहनी चाहिए !
3- दांतो में सड़न होने पर
यदि आपके दांतो में सड़न है या बार बार खाना फसता है तो उसके कारण मुँह से बदबू आने लगती है दांतो के बीच में फँसा हुआ खाना सड़ने लगता है जिसके कारण आस पास के मसूड़ों में इन्फेक्शन व् मुँह से बदबू आना शुरू हो जाता है इसलिए रात को सोने से पहले दांतो को ब्रश करना बहुत आवश्यक है !
दांतो में सड़न होने पर दांतो में फिलिंग करवाने से खाना फसना बंद हो जाता है व् सड़न मसूड़ों में नहीं फैलती है !
4- जीभ गन्दी होने पर
हम सभी अपने दांतो को तो जरूर साफ करते है परन्तु जीभ को साफ करना भी उतना ही आवश्यक है जितना की दांतो को साफ करना !
खाने के कण दांतो के साथ जीभ पर भी जमा हो जाते है जिसके कारण मुँह से बदबू आने लगती है इसलिए ब्रश के साथ साथ जीभ की सफाई भी अवश्य करे !
एक अच्छा माउथवाश इस्तेमाल करने से भी जीभ की सफाई की जा सकती है !
5- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
सर्दी हो या गर्मी ,कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना ही चाहिए !पानी कम पिने से मुँह सूखने लगता है जिसके कारण मुँह में जमा खाना साफ नहीं हो पाता और मुँह से बदबू आने लगती है !
मुँह से बदबू आने के कारण ज्यादातर लोग सुपारी, तम्बाकू ,पान मसाला व् चुटकी आदि का सेवन करने लगते है जिसके कारण मुँह से बदबू तो चली जाती है परन्तु अन्य समस्याए जैसे कि मुँह का कैंसर ,दांतो में पायरिया ,दांतो का असमय घिस जाना व् दांतो में ठंडा गर्म लगना आदि समस्याएं होने लगती है !
यदि यह सभी उपाय करने के बाद भी आपके मुँह से बदबू आना कम नहीं होता है तो अपने दन्त चिकित्सक से तुरंत संपर्क करे







टिप्पणियाँ