सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WHAT IS ORTHODONTIC TREATMENT OR BRACES?

WHAT IS ORTHODONTIC TREATMENT OR BRACES?
टेढ़े मेढ़े दांतो का क्या इलाज़ है ?

WHAT IS ORTHODONTIC TREATMENT OR BRACES?
टेढ़े मेढ़े दांत चेहरे की खूबसूरती को ख़राब कर देते है 
टेढ़े मेढ़े दांतो के लिए बहुत ही आसान और विश्वसनीय इलाज़ है दांतो पर तार लगवाना जिसको आम भाषा में ब्रेसेस या ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट कहा जाता है!
इस इलाज़ के द्वारा दांतो में बिना किसी छेड़छाड़ किये दांतो के ऊपर तार लगा कर उनको सही दिशा में लगाया जाता है,जिस से दांतो के साथ साथ चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है !

ब्रेसेस का ट्रीटमेंट क्यों करवाना चाहिए ?
WHAT IS ORTHODONTIC TREATMENT OR BRACES?
बचपन से ही इस प्रकार के टेढ़े दांतो को भी सीधा किया जा सकता है 


  1. बाहर की तरफ निकले हुए दांतो को वापस अंदर करने के लिए 
  2. आगे पीछे निकले हुए दांतो को एक सीध में करने के लिए 
  3. एक के ऊपर एक लगे हुए दांतो को सही करने के लिए 
  4. जबड़े की हड्डी में फसे हुए दांतो को सही जगह पर लाने के लिए 
  5. बचपन से ही हुए टेढ़े मेढ़े दांतो को ठीक करने के लिए 
ब्रेसेस मुख्यतया दो प्रकार के होते है -
1. मेटल या धातु के ,
2.सिरेमिक या  दांत के रंग के 
इनके अलावा ब्रेसेस लगाने के दो नए तकनीक है लिंगुअल ब्रेसेस व क्लियर अलाइनर्स जो की उच्चतम श्रेणी के है 

ब्रेसेस लगवाने के लिए सही उम्र क्या है?


साधारणतया मरीज़ो को 15 से 25 वर्ष तक की आयु में यह इलाज़ करवाना चाहिए परन्तु यदि मसूड़ों में किसी तरह का इन्फेक्शन नहीं है तो 25 से अधिक उम्र के लोग भी यह इलाज़ करवा सकते है!
 दन्त चिकित्सक की सलाह पर 15 वर्ष से कम आयु के बच्चो में भी यह इलाज़ करवाया जा सकता है !

ब्रेसेस लगवाने के बाद इलाज़  में कितना समय लगेगा ?
WHAT IS ORTHODONTIC TREATMENT OR BRACES?
18 से 22 वर्ष की लड़किया शादी से पहले ब्रेसेस लगवाना पसंद करती हैं 

इलाज़ में लगने वाला समय दांतो के टेढ़ेपन या बाहर निकले हुए दांतो पर निर्भर करता है ,आमतौर पर इस इलाज़ में 6 महीने से लेकर डेढ़ साल तक का समय लगता है !

मेरे दांतों पर तार ( braces) लगे हें मुझे किन बातों का ध्यान रखना पडेगा?

WHAT IS ORTHODONTIC TREATMENT OR BRACES?
ब्रेसेस के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्रश का ही इस्तेमाल करना चाहिए 

▪रोज़ नियमित सुबह , शाम दांतों को स्पेशल ब्रेसिस के लिए बने टूथब्रश से ब्रश अवश्य करें।

▪कठोर व चिपचिपे खाद्य पदार्थ न खाए , इन्हे खाने से तार टूट सकता है अथवा दांतों पर से अलग हो सकता है।

▪यदि तार किसी दांत पर से अलग हो जाऐ तो तुरंत हमें संपर्क करें और तार दांत पर दोबारा लगवाऐ। ऐसा न करने पर इलाज़ लंबा और महंगा हो जाऐगा और आपको दांतो के सीधा होने का और इंतजार करना पड़ेगा।

▪तार लगने से दांत कमज़ोर नहीं होते! तार लगाने पर दांतो में कुछ मूवमेंट होते है जो अपने आप ठीक हो जाता है।

▪हर माह एक विस़िट तार को टाईट व बदलने के लिए रखी जाती है, विस़िट मिस न करे, हमारे और अपने टाईम की अहमियत समझें। ऐसा न कर  पाने पर दांतों पर गलत असर पड़ सकता है।आपके इलाज का समय और खर्चा इलाज के शुरुआत में ही निर्धारित कर दिया जाता है। समय पर ना आने के कारण समय और पैसा दोनों ही बढ़ जाते है !

▪ईलाज के दौरान दांतों मैं दर्द होने पर सिर्फ पेरासिटामौल (paracetamol 500 mg) लें। यदि दर्द बंद ना हो तो हमसे संपर्क करें

▪ठंडी और मुलायम चीज़ें खाऐं,इलाज के शुरआत में कुछ परेशानी आती है लेकिन ये कुछ समय के लिए ही होती है

यदि आपके मन में  सवाल हो या दन्त रोग सम्बन्धी कोई समस्या हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे,मैं आपके सवालो के जवाब देने की कोशिश करुंगा !

टिप्पणियाँ

Jinendra ने कहा…
Braces treatment works on crown(Caping) bases teeth?
Or need to remove capping?

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Why does some javvarisi VADAM stick to the teeth while eating?

कुछ जाव्वारिसी वदम खाने के दौरान दांतों से क्यों                            चिपक जाता है? जाववारीसी वदम, जिसे साबूदाना वड़ा के नाम से भी जाना जाता है,  यह एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो भिगोए हुए और मसले हुए साबूदाने, मसालों और कभी-कभी आलू से बनाया जाता है । वड़े का चिपचिपापन कुछ कारणों से हो सकता है। सबसे पहले, वड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबूदाने में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है , जो पकने पर उन्हें चिपचिपा बना सकता है। अगर साबूदाने को ठीक से भिगोया नहीं गया है, या ज्यादा पकाया गया है, तो यह और भी ज्यादा चिपचिपा हो सकता है । दूसरे, वड़े को एक साथ रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बाध्यकारी एजेंट भी इसकी चिपचिपाहट में योगदान दे सकता है। कुछ व्यंजनों में आलू या कॉर्नस्टार्च को एक बाध्यकारी ए जेंट के रूप में कहा जाता है, जो वड़ा की चिपचिपाहट को बढ़ा सकता है। अंत में, वड़ा तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी इसके चिपचिपाहट में एक भूमिका निभा सकता है। यदि तेल पर्याप्त गर्म नहीं है, या ...

MOUTH CARE IN PREGNANCY

गर्भावस्था में मुख की देखभाल कैसे करे? बता रहे है डॉ स्पर्श निगम गर्भावस्था स्त्रियों के लिए एक बहुत ही जीवनस्पर्शी व संघर्ष से भरा अनुभव है, यह समय किसी भी स्त्री के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्युकी इस समय शरीर में होने वाले बदलाव आपको एक नए जीवन के आने के लिए तैयार करते है! प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे कि पैरो में सूजन ,कमर में दर्द व मसूड़ों में सूजन। प्रोजेस्ट्रॉन एक प्रेग्नेंसी हार्मोन है जिसके कारण मसूड़ों की बीमारी उत्पन्न होती है खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दूसरे से आठवें महीने के बीच में। इस समय में होने वाले कुछ लक्षणों के बारे में आपको जागरूक होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं  - मसूड़ों में सूजन - मसूड़ों में खुजली होना - ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आना - मसूड़े के किसी भाग का बढ़ जाना या पस निकलना इसलिए मेरा सुझाव है कि जैसे ही आपको अपने गर्भ धारण का पता चले,आप अपने दंत चिकित्सक से एक रूटीन चेक अप अवश्य करवाए,जिस से दांतो में मौजूद कोई भी बीमारी का पता पहले ही चल सके! मेरी ...

Why my child teeth not started breaking at the age of 7 years?

 यदि आपके बच्चों के दांत समय पर नहीं टूट रहे हैं तो                                    क्या करना चाहिए आजकल के समाज में बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है बच्चों के दांतों में सड़न होना आजकल एक आम बात है और बच्चों के दांतो से जुड़ी हुई समस्या आजकल बहुत ज्यादा देखी जा रही है इन्हीं में से एक समस्या है बच्चों के दांतो का समय पर ना गिरना ,तो सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दांतों के गिरने का सही समय या दांतो के निकलने का सही समय क्या है बच्चों के दूध के दांत 6 महीने के होने पर निकलना शुरू करते हैं और अधिक से अधिक 8 या 9 महीने तक दांत आना शुरू हो जाते हैं जो कि बच्चे के 2 या 3 साल के होने तक निकलते हैं ध्यान रखिए बच्चे के सभी दूध के दांत उसके दूसरे या तीसरे जन्मदिन से पहले पहले आ जाने चाहिए यदि दांत निकलने में कोई देरी है तो फिर आपको अपने दंत चिकित्सक से संपर्क अवश्य करना चाहिए बच्चे के पक्के दांत 6 से 7 वर्ष की आयु में निकलना शुरू होते हैं औ...